9वीं-12वीं के छात्रवृत्ति फॉर्म भरने वाला पोर्टल नहीं खुला

राजेन्द्र देवांगन
3 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

9वीं से 12वीं तक के छात्रों का छात्रवृत्ति फॉर्म भरने पोर्टल अब तक नहीं खुला है। इससे छात्र-छात्रा के साथ पालक भी परेशान हैं। हर साल सितंबर महीने तक छात्रों का फॉर्म भरकर पूरा कर लिया जाता है। इस साल नवंबर माह भी शुरू हो गया है, लेकिन पोर्टल नहीं खुला है।नए शिक्षा सत्र 2024-25 में कक्षा तीसरी से 8वीं तक के छात्रों के फॉर्म भरे गए हैं।

27 हजार छात्रों ने छात्रवृत्ति के लिए पंजीयन कराया है, जबकि 9वीं से 12वीं के करीब 30 हजार से अधिक विद्यार्थियों के फॉर्म अब तक नहीं भरे हैं। डीईओ टीआर जगदल्ले का कहना है कि छात्रवृत्ति नहीं मिलने की जानकारी संचालनालय को भेजी है। आबंटन नहीं आया है। छात्रवृत्ति की राशि शासन स्तर से जारी होगी।नए सत्र शुरू होने के बाद भी बीते सत्र के 17 हजार छात्रों को छात्रवृत्ति नहीं मिल पाई है। नया शिक्षा सत्र शुरू होने के पहले ही छात्रों को छात्रवृत्ति की राशि जारी कर दी जाती है, जबकि इस साल नया सत्र शुरू होने के बाद भी छात्रों को बीते सत्र की राशि नहीं मिली है।

जिले में बीते साल 55 हजार 294 छात्रों ने छात्रवृत्ति राशि के लिए पंजीयन कराया था। अब सालभर बीतने के बाद भी बीते सत्र 2023-24 के 17 हजार 473 छात्रों को छात्रवृत्ति नहीं मिली है। छात्रवृत्ति नहीं मिलने से विभाग आबंटन नहीं आने को बता रहे।मुख्यमंत्री ज्ञान प्रोत्साहन योजना के तहत राज्य छात्रवृत्ति पोर्टल शुरू कर दिया है। एसटी, एससी वर्ग के बोर्ड परीक्षा के छात्र-छात्रा आवेदन कर सकते हैं। विद्यार्थियों की सूची भी पोर्टल में अपलोड कर दी गई है।

छात्रों का पंजीयन 20 नवंबर तक होगा। सत्यापन 21 से 27 नवंबर तक चलेगा। दावा आपत्ति 28 नवंबर से 2 दिसंबर तक कर सकेंगे। सूची का प्रकाश 9 दिसंबर को होगा। 37 हजार छात्रों को फरवरी में मिली थी राशि हर साल छात्रों को नया शिक्षा सत्र शुरू होने के पहले ही पुराने सत्र की राशि जारी कर दी जाती है। इस साल लोकसभा चुनाव के पहले फरवरी माह में 37 हजार 821 छात्रों को राशि जारी की गई है। इसके बाद राशि का भुगतान नहीं हुआ है। अब तक 17473 छात्रों को राशि नहीं मिली है। छात्र-छात्राओं ने इसकी शिकायत जिला शिक्षा विभाग, जनसमस्या निवारण शिविर में आवेदन कर रहे हैं।

Share This Article