भिलाई में गौवंश से की अश्लील हरकत

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement

शराब के नशे में किया गंदा काम, आरोपी को भेजा जेल

भिलाई के सुपेला क्षेत्र अंतर्गत एक शराबी युवक ने सड़क में घूम रही गौवंश के साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाया। जब लोगों को इसकी जानकारी हुई तो पुलिस को सूचना दी। सुपेला पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार जेल भेज दिया है। सुपेला पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक घटना मंगलवार तड़के 5.5 बजे की है। वैशाली नगर निवासी जालंधर छूरा शराब के नशे में प्रियदर्शिनी परिसर की तरफ गया। वहां उसने सुनसान क्षेत्र देखकर वहां घूम रही बछिया के साथ गलत संबध बनाने की कोशिश की। इसी दौरान किसी ने उसे ऐसा करते देखा तो उन्होंने आरोपी पकड़ा।

पुलिस को सूचना दी गई तो वैशाली नगर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस आरोपी को पकड़ कर थाने ले गई। वहां पूछताछ के मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। सीसीटीवी खोज रही पुलिस पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इसके साथ ही पुलिस सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाल रही है, जिससे आरोपी के खिलाफ पुख्ता साक्ष्य जुटाकर न्यायालय में पेश किया जा सके।

Share This Article