कोरबा में पहाड़ी पर मिली अधजली लाश की हुई पहचान: शिक्षा विभाग के ADPO का बेटा था मृतक, मौत के कारणों का नहीं चला पता

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोरबा जिले के कटघोरा के हुंकरा की पहाड़ी से लगे इलाके में मिली अधजली लाश की पहचान कर ली गई है। मृतक की शिनाख्त कोरबा जिला मुख्यालय में समग्र शिक्षा कार्यालय में पदस्थ ADPO, कटघोरा निवास केजी भारद्वाज के बेटे अभिषेक (18) के रूप में हुई है।

वह कक्षा 12 वीं का छात्र था । शनिवार की रात कथित तौर पर दोस्त के पास जाने की बात कहकर घर से साइकिल लेकर निकला था फिर लौटा नहीं। बता दें कि रविवार सुबह अज्ञात युवक की अधजली लाश मिली थी। कटघोरा पुलिस को मौके से एक जोड़ी चप्पल और गियर वाली साइकिल भी मिली।

पहाड़ी के पास मिली थी अधजली लाश

साइकिल के जरिए हुई मृतक की पहचान साइकिल पर दुकान का नाम लगा था, जिससे संपर्क पर साइकिल की फ्रेम नम्बर के आधार पर खरीदार का नाम हासिल किया गया। उसके बाद घर पहुंचकर जानकारी लेने पर अभिषेक के घर से गायब रहने की बात पता चली।साइकिल और चप्पल को परिजन पहचान गए। घटनास्थल पर जांच में फॉरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वायड की भी मदद ली गई। मिले साक्ष्य-तथ्यों के आधार पर प्रारंभिक तौर पर मामला आत्मदाह का प्रतीत हो रहा है।सोमवार को मृतक की पहचान कर ली गई है।

दोस्त के साथ घूमने जाने के नाम से निकला था । परिजनों का कहना है कि रोज की तरह किसी दोस्त के साथ घूमने जाने के नाम से वह निकला था। काफी समय बीत जाने के बाद भी वह घर नहीं आया तो खोजबीन की गई, लेकिन पता नहीं चला। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की वजह का पता चल पाएगा।

Share This Article