झारखंड में मिला रीना मंडल के हुलिए से मिलता-जुलता शव: तस्वीर लीक; बलरामपुर में पति की पुलिस कस्टडी में मौत के बाद हुआ था बवाल, पढ़े पूरी खबर

राजेन्द्र देवांगन
4 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड में मिला था लापता महिला के हुलिए का शव

बलरामपुर में पुलिस कस्टडी के दौरान हॉस्पिटल में काम करने वाले प्यून गुरूचरण मंडल ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया था। जानकारी के मुताबिक मंडल की पत्नी 29 सितंबर से लापता थी, इस संबंध में पुलिस लगातार उसे थाने बुलाकर पूछताछ कर रही थी।.मंडल ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया था कि उसकी पत्नी रीना गिरी ने आखिरी बार फोन पर उसे जबरदस्ती उठा लेने की बात कही थी।

इसे मामले में बड़ा अपडेट है। दरअसल, मंडल की पत्नी रीना गिरी के हुलिए से मिलता-जुलता एक शव झारखंड से मिला है।ये शव रीना की गुमशुदगी के अगले दिन, 30 सितंबर को गढ़वा थानाक्षेत्र के गबेल चंपा में कोयल नदी के पुल के नीचे से मिला था। ये जगह बलरामपुर के संतोषी नगर यानी रीना के गायब होने वाली जगह से सिर्फ 80 किलोमीटर दूर है।

बलरामपुर पुलिस ने जारी किया है इश्तिहार हुलिया समान, शव की पुष्टि नहीं हालांकि शव रीना गिरी का ही है, इस बात की पुष्टि अब तक न झारखंड पुलिस की ओर से की गई और न ही छत्तीसगढ़ पुलिस की ओर से। महिला के शव पर लाल रंग का गाउन है। हाइट और रंग भी ठीक वैसा ही है जैसा कि पुलिस ने गुमशुदा रीना के संबंध में जारी किए गए इश्तिहार में पब्लिश किया था। बलरामपुर एसपी वैभव बैंकर ने इस मामले पर कहा है कि”झारखंड पुलिस से समन्वय के साथ काम किया जा रहा है।

महिला के शव की शिनाख्त की जा रही है। परिजनों से भी तस्दीक के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि शव रीना गिरी की है या किसी और का।”पति गुरू चरण मंडल ने थाने में लगा ली थी फांसी पूछताछ के दौरान लगा ली थी पति ने फांसी रीना गिरी के लापता होने के मामले में ही पूछताछ के लिए स्वास्थ्य कर्मी गुरू चरण मंडल, ससुर शांति मंडल एवं अन्य को बार-बार थाने बुलाया जाता था। 24 अक्टूबर को बलरामपुर कोतवाली थाने में संदिग्ध परिस्थिति में गुरू चरण मंडल का शव फांसी पर झूलता मिला था।पुलिस कस्टडी में मौत के बाद हुआ था हंगामा , गुरूचरण मंडल का शव मिलने के बाद आक्रोशित लोगों ने थाने पर हमला बोल दिया था। लोगों ने थाने में तोड़ फोड़ के बाद चक्का-जाम कर दिया था।

दूसरे दिन भी हंगामा करते हुए आक्रोशित लोगों ने पुलिस बल पर हमला किया, इस दौरान भीड़ ने एक महिला एएसपी की चप्पलों से पिटाई भी कर दी थी।मामले में परिजनों ने गुरू चरण मंडल की हत्या कर फांसी पर लटकाने का आरोप लगाया है। गुरू चरण मंडल की मौत को लेकर कांग्रेस सरकार पर हमलावर है। 3 नवंबर को प्रदेश व्यापी प्रदर्शन में भी यह मुद्दा प्रमुखता से शामिल किया गया था।पुलिस की टीमें लगी थी खोजबीन में बलरामपुर पुलिस पर गुरू चरण मंडल की हत्या कर शव को फांसी पर लटकाने के आरोप लगाए जा रहे हैं। पुलिस द्वारा लगातार रीना गिरी की भी खोजबीन की जा रही थी। रीना गिरी का अब तक पता नहीं चल सका है। गबेलचंपा में जहां महिला का शव मिला है, वह स्थान बलरामपुर के संतोषीनगर से करीब 80 किलोमीटर दूर है।

Share This Article