चिल्हाटी में मिली अज्ञात युवक की लाश: पत्थर से कुचलकर हत्या करने की आशंका, पुलिस जांच में जुटी

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement

बिलासपुर के चिल्हाटी जंगल में एक अज्ञात युवक की खुन से सनी हुई लाश मिली है। मामला पचपेड़ी थाना क्षेत्र का है।

पुलिस को आशंका है कि युवक की हत्या पत्थर से कुचलकर की गई है। लाश रविवार सुबह एक चारवाहे ने देखी।

इसके बाद पूरे मामले की जानाकर पुलिस को दी गई.पचपेड़ी पुलिस फिलहाल अज्ञात लाश की तफ्तीश में जुटी हुई है। वहीं सूचना पर डॉग स्क्वॉड और फोरेंसिक की टीम भी मौके पर पहुंची थी। घटनास्थल से एक बाइक भी मिली है, जिसका नंबर CG 04 HN 9264 है। अशंका जताई जा रही है बाइक मृतक की ही है।

Share This Article