बस्तर ओलंपिक…15 नवंबर को होंगे ब्लॉक स्तरीय आयोजन: जोन स्तर के विजेता ब्लॉक, जिला और संभाग स्तर पर खेलेंगे

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

कलेक्टर ने अफसरों की बैठक लेकर तैयारियों की जानकारी ली थी।बस्तर ओलंपिक 2024 के लिए 15 नवंबर को ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताएं होंगी। जिसके तहत बस्तर जिले के सभी ब्लॉक में 5 नवंबर से जोन स्तरीय प्रतियोगिता प्रारंभ होगी। जिन खिलाड़ियों ने बस्तर ओलंपिक 2024 के लिए अपना पंजीयन कराया है, वे खिलाड़ी अपने विकासखंड की.जोन स्तरीय प्रतियोगिता विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता का पार्ट होगी।

जोन स्तर पर एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, फुटबॉल, बैडमिंटन, रस्साकसी, कराटे और आर्चरी की प्रतियोगिताएं आयोजित होगी। जोन स्तर के विजेता विकासखंड स्तर पर भाग लेंगे। विकासखंड के विजेता जिला स्तर पर भाग लेंगे और जिला स्तर के विजेता संभाग स्तर पर भाग लेंगे।

जिला स्तर पर हॉकी और वेटलिफ्टिंग की प्रतियोगिता सीधे आयोजित की जाएगी।जगदलपुर के सहायक संचालक खेल एवं युवा कल्याण के अफसर ने बताया कि किसी भी खिलाड़ी को सीधे जिला स्तर पर भाग लेने नहीं दिया जाएगा।

केवल हॉकी और वेटलिफ्टिंग के खिलाड़ी सीधे जिला स्तर पर शामिल हो सकेंगे।ये भी जानिए नगर निगम जगदलपुर और नगर पंचायत बस्तर के खिलाड़ी जगदलपुर ब्लॉक और बस्तर ब्लॉक स्तरीय ओलंपिक में शामिल होंगे। इसके लिए नगर निगम जोन स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

Share This Article