मगरपारा चौक पर स्थानीय लोगो का लगातार हो रहा विरोध प्रदर्शन!

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement

चौक से मूर्तियों को हटाए जाने और चौक के घेरे को तोड़ने पर बवाल फूटा गुस्सा!

24-दिसंबर,2020

बिलासपुर-{सवितर्क न्यूज़} अग्रसेन चौक से जरहाभाटा इंदु चौक जाने वाली सड़क पर मगरपारा में सड़क के बीचो-बीच बने चौक के स्ट्रक्चर को नगर निगम ने आज पूरी तरह वहां से तोड़फोड़ कर नेस्तनाबूत कर दिया है। चौक के इसी स्ट्रक्चर पर बजरंगबली की एक प्रतिमा भी रखी गई थी उसे भी नगर निगम ने वहां से हटा लिया है। निगम की इस कार्रवाई की जानकारी होते ही तालापारा और मगरपारा से बहुत बड़ी संख्या मेंलोगों का हुजूम चौक पर आ डटा और कार्यवाही का विरोध करने लगा। इससे काफी देर तक माहौल तनावपूर्ण हो गया। लेकिन निगम अमले के साथ बड़ी संख्या में मौजूद अधिकारियों कर्मचारियों तथा पुलिस बल के कारण हालात पूरी तरह काबू में रहे। इस समय भी वहां शोर शराबा मचा हुआ है। लेकिन निगम ने चौक से स्ट्रक्चर को हटाने की अपनी कार्यवाही पूरी कर दी है।

यातायात को अवरुद्ध कर रहा था मगरपारा चौक का यह स्ट्रक्चर
मगरपारा चौक के ठीक बीच में बने चौक के छोटे से स्ट्रक्चर से यातायात बुरी तरह बाधित हो रहा था। उस पर कुछ साल पहले लोगों ने बजरंगबली की एक प्रतिमा भी रख दी थी। इस चौक से बड़ी बसों और खासी संख्या में मोटर गाड़ियों की आवाजाही में इस स्ट्रक्चर के चलते काफी अड़चन हुआ करती थी। जिससे दिन के हर घंटे में दो चार बार छोटा-मोटा जाम लग जाता था। यातायात और नगर निगम तथा जिला प्रशासन के अधिकारी काफी दिनों से हटाने की जद्दोजहद में लगे हुए थे। और आज अंततः उन्होंने बलपूर्वक इस कार्रवाई को अंजाम दे दिया गया।

मगरपारा चौक का यह स्ट्रक्चर हटने से निसंदेह अग्रसेन चौक से इंदु चौक के बीच मोटर गाड़ियों की आवाजाही में आ रही दिक्कत काफी हद तक दूर हो जाएगी।

Share This Article