CG : राजधानी में ठेकेदार प्रेम साहू ने अपने कर्मचारी सुंदर साहू को उतारा मौत के घाट, लकड़ी के बत्ते से पीट-पीटकर ले ली जान, वारदात के बाद मचा हड़कंप

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायपुर 31 अक्टूबर 2024। राजधानी रायपुर में एक शख्स ने अपने ही कर्मचारी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि कचना स्थिति निर्वाणा सोसाइटी में रहने वाले एक ठेकेदार का अपने जेसीबी के आपरेटर से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। जिसके बाद तैश में आकर उसने लकड़ी के बत्ते से आपरेटर की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी के बाद सोसाइटी में हड़कंप मच गया। पुलिस ने इस हत्या की घटना पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। राजधानी रायपुर में हत्या की ये वारदात खम्हारडीह थाना क्षेत्र की बतायी जा रही है। जानकारी के मुताबिक कचना स्थित रहेजा निर्वाणा सोसाइटी प्रेम साहू निवास करता है। पेशे से ठेकेदार प्रेम साहू के जेसीबी का आपरेटर सुंदरलाल साहू उसके पास किसी काम से आया हुआ था। दीपावली से ठीक पहले पैसों को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया जिसके बाद तैश में आकर प्रेम साहू ने जेसीबी के आपरेटर सुंदरलाल को लकड़ी के बत्ते से पीटना शुरू कर दिया। इस घटना में बुरी तरह से घायल सुंदरलाल साहू की मौके पर ही मौत हो गयी। उधर इस हत्याकांड की जानकारी के बाद सोसाइटी में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने हत्या की इस वारदात पर अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मोहम्मद रज्जब बिलासपुर 9755114786

Share This Article