किसानों के समर्थन में सेवादल करेगा संघर्ष। अशोक शुक्ला

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिलासपुर सवितर्क न्यूज,

किसानों के समर्थन में सेवादल करेगा संघर्ष। अशोक शुक्ला

बिलासपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लाल जी देसाई के निर्देशानुसार पूरे भारतवर्ष में किसानों के समर्थन में कांग्रेस सेवादल द्वारा किसान संघर्ष यात्रा के रूप में आंदोलन किया जा रहा है। इसी तारतम्य में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस सेवादल द्वारा किसानों के समर्थन में, किसान विरोधी तीनों काले कानून को वापस कराने हेतु किसान संघर्ष यात्रा ट्रैक्टर रैली के रूप में निकाली जा रही है।

जोकि 28 दिसंबर 2020 से लेकर 30 दिसंबर 2020 तक चला तथा, जिसका समापन बिलासपुर जिले के तखतपुर में किया गया। इसी तारतम्य में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस सेवादल के कार्यकारी अध्यक्ष श्री अशोक शुक्ला ने कहा कि छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में, जब तक किसान विरोधी काले कानून वापस नहीं लिए जाएंगे तब तक सेवा दल द्वारा छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में ट्रैक्टर रैली के माध्यम से किसान संघर्ष यात्रा किसानों का उत्साह बढ़ाने हेतु निकाली जाएगी।‌ वर्तमान किसान विरोधी कानून केवल कुछ पूंजीपति तथा उद्योगपतियों को लाभ दिलाने हेतु बनाया गया है।

यहां किसान विरोधी काला कानून अगर वापस नहीं लिया गया तो इसमें ना केवल देश के अन्नदाता किसानों का शोषण होगा अपितु आम जनता को भी इससे भारी महंगाई का सामना करना पड़ेगा ऐसी परिस्थिति में किसानों के समर्थन के लिए सभी नागरिकों को एकजुट होकर इस काले कानून का विरोध करना चाहिए।

Share This Article