पटाखा दुकानों में सुरक्षा की जांच की गई

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement

नगर के पटाखा बाजार का सोमवार को तहसीलदार, टीआई समेत अन्य अधिकारियों ने निरीक्षण किया। लाइसेंस की जांच की। तहसीलदार ने दुकानदारों से सुरक्षा संबंधी नियमों का पालन करने की हिदायत दी। बिजली विभाग के एई ने दुकानों के बिजली कनेक्शन की जांच की। पटाखा व्यापारियों ने स्वयं जनरेटर द्वारा बिजली लेना बताया।

सीएमओ महेंद्र राज गुप्ता ने भी सभी व्यापारियों से पटाखा बाजार के नियमों को पालन कर व्यवसाय करने चेताया।तहसीलदार दुर्गा साहू ने पटाखा बाजार में सुरक्षा के लिए बनाए नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी। उन्होंने दुकानदारों को सुरक्षा के लिए एक बाल्टी पानी और एक बाल्टी रेत अनिवार्य रखने कहा है।

भीड़ के दौरान किसी प्रकार की घटना न हो, इसके भी आवश्यक निर्देश दिए। बिजली विभाग के सुरेश कोरे ने दुकानदारों से बिजली कनेक्शन संबंधी जानकारी दी। सीएमओ महेंद्र राज गुप्ता ने कहा कि फायर ब्रिगेड तैनात है। कुरुद थाना प्रभारी अरुण साहू ने व्यापारियों को घटना की जानकारी तत्काल थाने में देने को कहा।

Share This Article