बैंक फ्रॉड के मामले में पुलिस की कार्रवाई, 15 लाख की ठगी करने वाले 3 आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

मुंगेली -छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के सरगांव में एक बड़े बैंक फ्रॉड का मामला सामने आया है, जिसमें ठगों ने बैंक अधिकारी बनकर एक जॉइंट बैंक खाते से 15 लाख रुपए की ठगी की।

सरगांव निवासी बजरंग साहू ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि 4 अक्टूबर को उनके भाई योगेश साहू के मोबाइल पर एक अज्ञात व्यक्ति का कॉल आया, जिसने खुद को बैंक अधिकारी बताया और डेबिट कार्ड का वार्षिक चार्ज बंद कराने के बहाने ओटीपी मांगा। इसके बाद, उनके जॉइंट बैंक अकाउंट से तीन बार में 15 लाख रुपए निकाल लिए गए।

मामले की गंभीरता को देखते हुए, पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने तत्काल एक विशेष टीम का गठन किया, जिसे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल के नेतृत्व में दिल्ली रवाना किया गया। टीम ने दिल्ली में स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी और तीन आरोपियों गुलशाना उर्फ शालिनी कुमारी, नरेन्द्र प्रताप उर्फ पंकज कुमार, और अनिल कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के दौरान आरोपियों के पास से कुल 4 लाख 20 हजार रुपए नकद, कई मोबाइल फोन और अन्य सबूत बरामद किए गए। इस पूरी कार्रवाई में सरगांव थाना प्रभारी और साइबर सेल की टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Share This Article