कांग्रेस ने मुख्यमंत्री व गृहमंत्री का पुतला फूंका
सरगुजा जिला कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश में खस्ताहाल कानून व्यवस्था का आरोप लगा प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री का पुतला फूंका।
कांग्रेस ने सूरजपुर में दोहरे हत्याकांड के एक माह के अंदर ही बलरामपुर में पुलिस हिरासत में मौत को प्रदेश में खराब कानून स्वास्थ्य को लेकर बलरामपुर में पुलिस हिरासत में स्वास्थ्य कर्मी की मौत के बाद कांग्रेस फिर से प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर हमलावर है।
बलरामपुर में स्वास्थ्यकर्मी गुरूचरण मंडल की पुलिस हिरासत में मौत के बाद प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज ने परिवारजनों से मुलाकात की। दीपक बैज ने कहा कि गुरूचरण मंडल ने आत्महत्या नहीं की है, बल्कि उसे पीट-पीटकर मार दिया गया है। टीएस सिंहदेव ने भी सोमवार को बलरामपुर पहंचेकर परिजनों से मुलाकात कर घटना की न्यायिक जांच की मांग की है।
कांग्रेस ने रैली निकाल किया पुतला दहन जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राकेश गुप्ता एवं महापौर डा. अजय तिर्की के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने रैली निकाली व कलेक्टोरेट चौक पहुंच मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री का पुतला दहन किया। इस दौरान पुलिसकर्मियों की तैनाती के बावजूद कांग्रेसी पुतला दहन करने में सफल रहे।जिलाध्यक्ष बोले-सीएम शासन चलाने में अक्षम बलरामपुर में पुलिस अभिरक्षा में मौत हुई। पिता को बेदम मारा गया। परिवार तकलीफ में है।
कांग्रेस ने गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग की है। मुख्यमंत्री अक्षम एवं शासन चलाने में असमर्थ हैं। हमने घटनाक्रम में शामिल सभी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है। महापौर बोले-लगातार हो रही घटनाएं प्रदेश में जो कानून व्यवस्था चरमरा गई है।
सूरजपुर की घटना के बाद बलरामपुर पुलिस अभिरक्षा में मौत की घटना शर्मनाक है। जो दोषी कर्मचारी हैं, वे वहीं बैठे हैं। जांच कैसे निष्पक्ष होगा। कानून व्यवस्था खराब होने का कांग्रेस ने विरोध किया है।विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस, युवक कांग्रेस के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।