नाबालिग से दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बनाया: धमकी देकर 2 लाख के गहने वसूले

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

पुलिस ने आरोपी विष्णु सोनी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।राजधानी रायपुर में एक नाबालिग से इंस्टाग्राम में दोस्ती कर रेप का मामला सामने आया है। युवक ने रेप करने के दौरान नाबालिग अश्लील फोटो वीडियो बना लिया।

इसके बाद उसने वायरल करने की धमकी देकर 2 लाख रुपए के गहने भी वसूल कर लिए। यह पूरा मामला आजाद चौक थाना.आजाद चौक पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी विष्णु सोनी की दोस्ती इंस्टाग्राम के माध्यम से एक नाबालिग से हुई थी। विष्णु नगर निगम सफाई ठेका में सुपरवाइजर है।

विष्णु ने दोस्ती के बाद नाबालिग को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। इसके बाद उसमें मौका देखकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि इस दौरान आरोपी ने नाबालिग का अश्लील फोटो वीडियो भी बना लिया। धमकी देकर वसूले गहने इसके बाद आरोपी विष्णु नाबालिग को ब्लैकमेल करने लगा। वह उसे फोटो वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा।

जानकारी के मुताबिक, उसने करीब 2 लाख रुपए के गहने वसूल कर लिए। उसके बावजूद आरोपी रुपए मांगता रहा। परेशान होकर नाबालिग ने अपने परिवार के साथ जाकर आजाद चौक थाने में शिकायत दर्ज करवाई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी विष्णु सोनी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Share This Article