चोरी के सरिया के साथ पाण्डेय कबाड़ी गिरफ्तार: ट्रांसपोर्ट्स और स्टील चेंबर के लोगों ने माल के साथ पकड़वाया

राजेन्द्र देवांगन
4 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाण्डेय कबाड़ी के गोदाम में पड़ा छापा भिलाई की जामुल थाना पुलिस ने अपने क्षेत्र में चोरी का कबाड़ बेचने वाले सुरेश पाण्डेय उर्फ पाण्डेय कबाड़ी को चोरी के माल के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने उसके गोडाउन से बड़ी मात्रा में बीएसपी का निर्मित चोरी का सरिया जब्त किया है। कोई शिकायकर्ता सामन.भिलाई के इंडस्ट्रियल एरिया छावनी से लोहे की चोरी के खेल का भंडाफोड़ खुद वहां के ट्रांसपोर्टस और स्टील चेंबर के लोगो ने किया।

उन्होंने जामुल पुलिस को सूचना दी कि पांडेय कबाड़ी के आईटीआई मैदान स्थित अपने ठिकाने में ट्रकों में सरिया लोड करवा रहा है। उसमें बड़ी मात्रा में सेल का सरिया लोड है, जो कि चोरी का है।सुरेश पाण्डेय उर्फ पाण्डेय कबाड़ी पुलिस की टीम वहां पहुंची और सरिया सहित अन्य लोहे के कबाड़ को जब्त कर लिया।

इसके बाद पुलिस ने पांडे कबाड़ी के बेटे को थाने बुलाया। उधर उसके गोदाम को सील कर दिया गया। पुलिस का कहना है उन्होंने पूरे माल को जब्त कर लिया है। माल को अब कोर्ट के माध्यम से बिल पेश करने के बाद ही छुड़ाया जा सकता है।जब्त की गई सेल की सरिया कई सालों से बेच रहा चोरी का लोहा जामुल थाना प्रभारी कपिल देव पाण्डेय ने बताया कि शिकायतकर्ताओं ने बताया कि पाण्डेय कबाड़ी ने आईटीआई ग्राउंड छावनी में अवैध कब्जा कर अपना गोडाउन बनाया हुआ है।

वो इंडस्ट्रियल एरिया से चोरी का लोहा खरीदता है और फिर उसे महंगे दामों में दूसरे लोगों को बेच देता है। चोरी के लोहे को सही बनाने के लिए वो फर्जी बिल भी पेश कर देता है।बीएसपी में नई नई सरिया ट्रक से चोरी कर खरीद लेते हैं कबाड़ी कई बार पुलिस कर चुकी है कार्रवाई ऐसा नहीं है कि पाण्डेय कबाड़ी के यहां पहली बार पुलिस ने छापा मारा है। पुलिस इसके और ललित कबाड़ी के यहां कई बार छापेमारी करती है। कई ट्रक कबाड़ जब्त करती है।

कार्रवाई के बाद कबाड़ी थाने से ही मुचलके पर छूट जाते हैं। साथ ही कुछ दिन बाद कोर्ट में बिल पेश करके अपना माल भी छुड़वा लेते हैं।रात में होता है चोरी का लोहा लाने ले जाने का खेलपूजा स्टील इंडस्ट्रीज के लोगों ने बताया कि लोहा चोरी का काम रात 12 बजे के बाद किया जाता है। उन्हें लगातार इसकी खबर थी और वह इस पर नजर भी रखे हुए थे।

आज उन्होंने इसे रंगे हाथो पकड़ा। उन्होंने तड़के पुलिस को इसकी जानकारी दी। इसके बाद उसके ठिकाने से भिलाई स्टील प्लांट का लाखो रुपये का लोहा जब्त किया गया। जब्त लोहे में पिग आयरन, टीएमटी, बीआरएम, प्लेट कटिंग, साइड शेयरिंग, बिलेट, वायर रॉड सहित हिसाब किताब की डायरी शामिल है।

चोरी का माल खरीदने वाले व्यापारियों पर भी हो कार्रवाई ट्रक ट्रेलर संगठन के कार्यकारी अध्यक्ष अनिल चौधरी ने कहा कि यह चोरी ड्रायवरों से सांठगांठ करके होती है। इसमें चोरी का माल खरीदने वाले व्यापारियों पर भी कार्रवाई होनी चाहिए, क्योंकि अगर वह चोरी का माल खरीदेंगे नहीं तो कबाड़ी भी उसे नहीं लेगा।

Share This Article