छत्तीसगढ़ में बच्चों से भरी स्कूली वैन नदी में गिरी

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

नहा रहे ग्रामीणों ने सभी को सुरक्षित बाहर निकाला, 15 बच्चे थे सवार –

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में बुधवार सुबह करीब 15 बच्चों से भरी स्कूल वैन अनियंत्रित होकर सोन नदी में गिर गई। नदी में नहा रहे ग्रामीणों ने आनन-फानन में बच्चों को बाहर निकाला। जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। सभी बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती.जानकारी के मुताबिक, हसौद के हैप्पी पब्लिक स्कूल की वैन सुबह बच्चों को लेने के लिए गई थी। बच्चों को घर से स्कूल लाया जा रहा था।

इसी दौरान स्कूली वैन पीसौद में सोन नदी के पास पहुंची, तो बेकाबू होकर नदी में गिर गई।नहा रहे ग्रामीणों ने बच्चों को निकाला बाहरघटना के समय नदी में ग्रामीण नहा रहे थे। उन्होंने सबसे पहले स्कूल वैन में फंसे बच्चों को तत्काल बाहर निकला। वैन में लगभग 15 बच्चे सवार थे। ड्राइवर घटनास्थल से भाग गया। घटना की जानकारी पुलिस को दी।

जिसके बाद सभी बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।बिना फिटनेस दौड़ रहे निजी स्कूल वाहनबता दें कि, हर साल स्कूल खुलने से पहले परिवहन और यातायात विभाग की टीम निजी स्कूल वाहनों की जांच करती है। लेकिन सभी वाहनों की जांच ना होने की वजह से इस प्रकार के हादसे हो रहे है। यह हादसा कैसे हुआ अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

स्कूली वाहन में लगेज की तरह भर रहे बच्चे: छत्तीसगढ़ में चालक बोले-10 की अनुमति; RTO ने कहा-ऑटो में ले जाने का नियम ही नहींछत्तीसगढ़ में सिर्फ ये 2 मामले नहीं हैं, जब स्कूली बच्चों से भरी ऑटो हादसे का शिकार हुई है। बच्चों को लगेज की तरह ऑटो में ठूंस-ठूंस कर भरा जा रहा है। जबकि स्कूली बच्चों को ऑटो और वैन में लाना-ले जाना प्रतिबंधित है। यहां पढ़ें पूरी खबर

Share This Article