रेलवे प्रशासन के मुताबिक दीपावली व छठ के दौरान चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायपुर. दीपावली त्यौहार व छठ पूजा के अवसर पर भी दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा 4 स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा. इससे रेलयात्रियों को अधिक से अधिक कंन्फर्म सीट की सुविधा मिलेगी. रेलवे प्रशासन के मुताबिक स्पेशल ट्रेनों में गोंदिया-छपरा छठ पूजा स्पेशल (2 फेरे के लिए गोंदिया से 3 व 4 नवंबर), छपरा-गोंदिया छठ पूजा स्पेशल (2 फेरे के लिए छपरा से 4 व 5 नवंबर), गोंदिया पटना छठ पूजा स्पेशल (2 फेरे के लिए गोंदिया से 3 व 4 नवंबर) तथा पटना- गोंदिया छठ पूजा स्पेशल (2 फेरे के लिए पटना से 4 व 5 नवंबर) शामिल हैं.

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में भी दुर्गा पूजा, दीपावली व छठ के अवसर पर पर 6 स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है. इनमें दुर्गा पूजा के अवसर 2 स्पेशल ट्रेन का परिचालन गोंदिया-सांतरागाछी तथा सांतरागाछी-गोंदिया के मध्य कुल 4 फेरों के लिए किया गया था. गौरतलब है कि दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की सुगम आवाजाही के लिए भारतीय रेल द्वारा इस वर्ष 7350 स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है. ये स्पेशल ट्रेनें 1 अक्टूबर से 30 नवंबर तक 2 महीनों के लिए चलाई जा रही हैं.

Share This Article