नेशनल हाइवे में महिला का एक्सीडेंट: देर रात वाहन ने पैर कुचला, दर्द में तड़फकर मौत

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

पुलिस महिला के परिजनों की तलाश में जुटी है। यह पूरा मामला पुरानी बस्ती थाना का है। रायपुर के नेशनल हाईवे में एक महिला की रोड एक्सीडेंट में मौत हो गई है। देर रात एक वाहन ने महिला को बुरी तरह कुचल दिया।

जिसके बाद दर्द में तड़पकर महिला की इलाज के दौरान ही मौत हो गई। फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो पाई। पुलिस महिला के परिजनों की तलाश में.पुरानी बस्ती पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, मंगलवार रात 3 बजे के करीब डॉयल 112 वह सूचना मिली कि कुशालपुर ओवरब्रिज ढलान के पास एक महिला का रोड एक्सीडेंट हुआ है। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने देखा कि 60-65 साल की एक घायल महिला सड़क पर पड़ी हुई है।

किसी गाड़ी ने उसका राइट पैर बुरी तरह कुचल दिया है।परिजनों की तलाश जारी इस घटना के बाद पुलिस ने महिला को एम्स अस्पताल पहुंचाया। जहां पर प्रारंभिक उपचार के दौरान ही महिला की दर्द में तड़पते हुए मौत हो गई। फिलहाल पुलिस महिला की पहचान नहीं कर पाई है। महिला ने लाल रंग का गाउन और दोनों हाथों में चूड़ियां पहनी हुई थी। पुलिस परिजनों की तलाश कर रही है।

Share This Article