गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में गांजा तस्करी करते 3 गिरफ्तार: 34 किलो गांजा और 2 चारपहिया वाहन जब्त

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में गांजा तस्करी करते 3 गिरफ्तार।गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में गांजा तस्करी करते 3 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान 34 किलो गांजा और 2 चारपहिया वाहन जब्त किए हैं।

एक महीने में यह चौथी बड़ी कार्रवाई है।.जिले में एक महीने में 14 अंतर्राज्यीय तस्कर और बड़े डिस्ट्रीब्यूटर गिरफ्तार हुए हैं। आरोपियों से 5.29 क्विंटल गांजा और 7 चारपहिया वाहन भी हुए जब्त हुए। साथ ही लाखों के बैंक खाते फ्रीज हुए हैं।पुलिस की गिरफ्त में गांजा तस्करी के 3 आरोपी।कार में मिला 34 किलो गांजासोमवार को ओडिशा की ओर से आ रही कार में लगभग 34 किलो गांजा बरामद किया गया।

साथ ही एक बोलेरो वाहन को भी थोड़ी दूर पर सिवनी रोड में बरामद किया गया है। मौके पर वाहन के पास पकड़ाए आरोपी से पूछताछ के आधार पर साइबर सेल की सहायता से भागे हुए अन्य दो आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों के पास से कुल 19,24,500 रुपए का सामान जब्त किया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम-1. होमेंद्र सिंह, गोपारू जिला शहडोल (म.प्र.)2. शेखर कुमार पाल, थाना पिपरिया जिला नर्मदापुरम (म.प्र.)3. रामेश्वर अहिरवार, थाना सोहागपुर जिला नर्मदापुरम (म.प्र.)

Share This Article