शर्ट की पॉकेट फटने पर छात्रों की डंडे से पिटाई: जानिए क्या है पूरा मामला

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में छात्रों को बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। राजपुर के आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में सिर्फ शर्ट की जेब फटी देख कर शिक्षक को गुस्सा आ गया और उसने बच्चों को डंडे बरसा दिए।.शिक्षक ने 8वीं के 10 बच्चों के साथ मारपीट की है।

जिसमें बच्चों के शरीर पर चोट के निशान उभर आए हैं। पिटाई के डर से कई बच्चे अब स्कूल भी नहीं आ रहे हैं। परिजनों ने स्कूल पहुंचकर प्रिंसिपल से शिक्षक की शिकायत की है।पिटाई से बच्चों के शरीर पर बड़े-बड़े निशान उभर आए हैं।खेलने के दौरान जेब फटी ,जानकारी के मुताबिक, 17 अक्टूबर को स्कूल में बच्चे खेल रहे थे। इस दौरान उनकी शर्ट की पॉकेट फट गई। यह देख शिक्षक चंदन ने 10 बच्चों की पिटाई कर दी। बच्चों ने कहा कि, इस मारपीट से वे काफी दहशत में है।बच्चों के परिजनों का कहना है कि, इस तरह से मारपीट नहीं की जाती है।

बच्चों के शरीर पर बड़े-बड़े निशान उभर आए हैं। उन्होंने इस पूरे मामले में प्राचार्य से मिलकर दोषी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।पीएम श्री स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल राजपुर का यह पूरा मामला है।2 शिक्षकों को नोटिस जारी, बताया जा रहा है कि, बच्चों ने मारपीट की जानकारी दूसरे क्लास टीचर को दी, लेकिन उसने भी प्राचार्य को कुछ नहीं बताया। मामले में प्राचार्य ने कहा कि, उन्हें एक दिन बाद इस मामले की जानकारी लगी है।

उन्होंने दोषी शिक्षक को फटकार लगाई और दोनों शिक्षक को शोकॉज नोटिस जारी किया है।इस मामला जिला शिक्षा अधिकारी देवनारायण मिश्रा ने कहा कि, छात्र के माता-पिता मेरे पास नहीं आए थे। किसी ने मुझे जानकारी दी है। जांच के बाद कार्रवाई के लिए कोई निर्णय लिया जाएगा ।

Share This Article