कर्मचारियों को बिना काम किए मिलेगी 150 दिन की सैलरी, पढ़े पूरी खबर

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ सरकार ने नए साल यानी 2025 के लिए छुट्टियों की घोषणा कर दी है। इनमें 25 सामान्य और 55 ऐच्छिक अवकाश (ऑप्शनल लीव) शामिल हैं। सरकारी कर्मचारियों को बिना काम 150 से अधिक दिनों का वेतन मिलेगा। 365 में से करीब 200 दिन ही काम करने होंगे।.इनमें कर्मचारियों को मिलने वाले 52 शनिवार, 52 रविवार का अवकाश, 25 सामान्य अवकाश, 3 ऐच्छिक अवकाश, 52-52 शनिवार-रविवार, 13 सीएल, 30 अर्जित अवकाश शामिल हैं। अप्रैल में एक दिन का ऐच्छिक अवकाश मिलाकर लगातार पांच दिन की छुट्टी है।

55 ऐच्छिक अवकाश में से 3 छुट्टी ही ले सकेंगेइस बार कर्मचारियों को 9 छुट्टी कम मिलेगी। रविवार पड़ने के कारण 3 सार्वजनिक और 6 ऐच्छिक अवकाश को सूची में शामिल नहीं किया गया है।

वहीं 55 ऐच्छिक अवकाश में कर्मचारी केवल तीन दिन की छुट्टी ले सकते हैं।गणतंत्र दिवस, रामनवमी, मोहर्रम, महर्षि दयानंद सरस्वती जयंती, भाई-दूज (होली), गुड़ी-पड़वा-चैतीचंद, बैशाखी, पितृ-मोक्ष अमावस्या और दीपावली रविवार के दिन होने की वजह से अलग से छुट्टी की सूची में इसे शामिल नहीं किया गया है।अप्रैल में एक साथ 5 दिन छुट्टीअप्रैल में सरकारी कर्मचारी अपने परिवार के साथ सैर सपाटे के लिए जा सकते हैं। 5 दिन का वीकेंड अप्रैल में पड़ रहा है।

10 अप्रैल गुरुवार को महावीर जयंती, 11 अप्रैल शुक्रवार को हाटकेश्वर जयंती, 12 अप्रैल शनिवार को धरती पूजा , 13 अप्रैल रविवार को ऐच्छिक अवकाश है।इसके साथ ही 14 सोमवार को डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती है। अप्रैल में 4 शनिवार और 4 रविवार पड़ रहे हैं। 18 अप्रैल को गुडफ्राइडे की छुट्टी है।

Share This Article