9 लाख 20 हजार के ब्राउन शुगर के साथ 6 तस्करों को पुलिस किया गिरफ्तार

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में पुलिस ने 9 लाख 20 हजार के ब्राउन शुगर के साथ 6 तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 46 ग्राम ब्राउन शुगर, एक अर्टिगा कार और 6 मोबाइल जब्त किया गया है। जिसकी कुल कीमत 17 लाख 88 हजार रुपए है।

पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने बताया कि, रविवार शाम को 5 बजे बिलासपुर से मुंगेली आ रही एक अर्टिगा कार सीजी 28 के 4790 को रोककर तलाशी ली गई। उसमें एक नाबालिग समेत 5 लोग बैठे मिले। कार में रखे एक बैग में 46 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुआ।पूछताछ में सभी आरोपियों ने बताया कि, मुंगेली के परमहंस वार्ड निवासी आशुतोष जायसवाल के पास ब्राउन शुगर ले जा रहे हैं।

इसके बाद आशुतोष को पकड़कर सिटी कोतवाली थाने लाया गया। वो कुछ साथियों के साथ मिलकर कारोबार करता है। इससे पहले, तीन बार ब्राउन शुगर आशुतोष को सप्लाई किया जा चुका है।दूसरे प्रदेश से लाया जा रहा ब्राउन शुगरआरोपियों ने बताया कि राज्य की सीमा से बस-कार और माध्यम से अंबिकापुर, कोरबा होते हुए लाया जा रहा है।

इस बार यूपी से बनारस होते हुए अंबिकापुर के रास्ते ब्राउन शुगर लगाया गया था। इस कारोबार में बड़ा गिरोह सक्रिय है, जो सुनियोजित तरीके से कई प्रदेशों की सीमाओं के जरिए यहां लेकर पहुंचते हैं।ये है पकड़े गए तस्करगिरफ्तार आरोपी में मुंगेली मल्हापारा निवासी आनंद उर्फ भुरू यादव, बुधवारी बाजार निवासी संदीप गोस्वामी, नंदी चौक निवासी सुनील जायसवाल, गोलबाजार निवासी प्रिंसू गुप्ता, आशुतोष जायसवाल और एक नाबालिग शामिल है।

एनडीपीएस की धारा के तहत कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।जिले में ब्राउन शुगर की पहली कार्रवाईजिला बनने के बाद मुंगेली जिले में ऐसे मंहगे और खतरनाक नशे पर पहली बार बड़ी कार्रवाई हुई है। पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने बताया कि, अभी और भी आरोपियों की गिरफ्तारी हो सकती है। इस पूरे मामले में जांच अभी जारी है।

Share This Article