जांजगीर-चांपा में ट्रक ने महिला को कुचला: बाइक से गिरने के बाद वाहन की चपेट में आई; ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

जांजगीर-चांपा में ट्रक ने महिला को कुचला।छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के तरौद मुख्यमार्ग पर ट्रक ने महिला को कुचल दिया, जिससे महिला की मौके पर मौत हो गई। ड्राइवर ट्रक को छोड़कर भाग निकला। इसके बाद ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग करते हुए चक्काजाम कर दिया। घटना अकलतरा थाना क्षेत्र की है।.जानकारी के अनुसार मृतका ज्योति साहू (32) बच्चे और पति के साथ ग्राम तरौद से अपने घर झलमला जा रहे थे।

सड़क पर गड्ढे में बाइक का पिछला चक्का आने से बाइक का बैलेंस बिगड़ गया, जिससे पीछे बैठी ज्योति साहू उछलकर सड़क पर जा गिरी। महिला पीछे से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गई।तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत।सहायता राशि के बाद खत्म किया चक्काजामग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया। घटना की जानकारी अकलतरा पुलिस को मिली। पुलिस टीम और राजस्व विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे।

मृतका के परिजनों को 25 हजार रुपए शासन की ओर से सहायता राशि और ट्रक मालिक से 75 हजार रुपए देने के बाद चक्काजाम को समाप्त किया गया।पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सीएचसी अस्पताल भेजा है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

Share This Article