हेडकांस्टेबल की पत्नी व बेटी की हत्या कर फेंका शव, पढ़े पूरी खबर

राजेन्द्र देवांगन
3 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

हेडकांस्टेबल की पत्नी एवं बेटी का शव खेत में मिलासरगुजा रेंज के सूरजपुर कोतवाली थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक की पत्नी व बेटी की हत्या कर शव को घर से करीब पांच किलोमीटर दूर खेत में फेंक दिया गया। प्रधान आरक्षक जब नाइट पेट्रोलिंग से वापस लौटे तो पूरा घर खून से सना था एवं पत्नी एवं बेटी लापता थे।

हत्य.जानकारी के मुताबिक, सूरजपुर में पदस्थ हेड कांस्टेबल तालिब शेख सूरजपुर रिंगरोड में किराए के मकान में पत्नी मेहू फैज व 16 वर्षीय बेटी आलिया शेख के साथ रह रहे थे। बीती रात ताबिल शेख नाईट पेट्रोलिंग के लिए निकले हुए थे। जब वे वापस लौटे तो पूरे घर में खून फैला हुआ था एवं मेहू शेख व आलिया शेख लापता थे। इसकी सूचना पर तत्काल पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। दोनों की खोजबीन शुरू की गई, लेकिन उनका पता नहीं चला।

घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुटीसुबह नहर में मिला शव सोमवार सुबह मेहू फैज एवं आलिया शेख का शव सूरजपुर से करीब पांच किलोमीटर दूर जूर-पीढ़ा मार्ग में नहर में पड़ा हुआ मिला। इसकी सूचना पर हड़कंप मच गया। पुलिस अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे। दोनों की गला रेंतकर हत्या की गई है एवं दोनों के शव अर्धनग्न हालत में मिले हैं।

घर में हत्या कर फेंका शव आशंका है कि कुख्यात बदमाश कुलदीप साहू ने दोनों की हत्या घर में की है। दोनों के शवों को गाड़ी में डालकर पांच मिलोमीटर दूर नहर में फेंका गया है। कुलदीप साहू की गाड़ी को भी पुलिस ने जब्त किया है, जिसमें खून ही खून फैला हुआ मिला है।रात में हुआ विवाद, फिर की वारदात बीती रात कुख्यात बदमाश कुलदीप साहू ने सूरजपुर थाने में पदस्थ आरक्षक घनश्याम सोनवानी पर खौलता तेल डाल दिया था।

दुर्गा विसर्जन से लौट रहे आरक्षक का विवाद कुलदीप साहू से बिरयानी सेंटर के पास हुआ था। आरक्षक के झुलस जाने के बाद उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में दाखिल किया गया है।घटना के बाद रात को पुलिस टीम कुलदीप साहू की खोजबीन में जुटी थी, जिसमें हेड कांस्टेबल तालिब शेख भी शामिल थे। तालिब शेख ने रात को कुलदीप साहू को पकड़ने की कोशिश की तो उसने तालिब शेख पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की व उन्हें तलवार भी दिखाया।

कुलदीप साहू के भाग निकलने के बाद तालिब ड्यूटी पर चले गए थे।आशंका है कि कुलदीप साहू इसके बाद तालिब शेख के घर पहुंचा एवं उसने उनकी पत्नी एवं बेटी की तलवार से गला काटकर नृशंस हत्या कर दी। पुलिस आरोपी कुलदीप साहू की खोजबीन में लगातार छापे मार रही है। वह पुलिस गिरफ्त से बाहर है। घटनास्थल पर एफएसएल की टीम पहुंच गई है।

Share This Article