दिल्ली CM आवास को किया गया सील, PWD ने लगाया लॉक, जानें क्या है मामला

राजेन्द्र देवांगन
4 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

नई दिल्ली -दिल्ली में आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच तनानती का खेल थमने का नाम नहीं ले रहा है। एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, अब दिल्ली के सीएम आवास को सील कर दिया गया है। दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी को सामान सहित बाहर जाने के लिए कह दिया गया है। आम आदमी पार्टी का दावा है कि ऐसा भाजपा के इशारे पर किया जा रहा है और पार्टी अपने किसी नेता को सीएम आवास आवंटित करने की तैयारी कर रही है। आप का कहना है कि देश के इतिहास में यह पहला मौका है जब मुख्यमंत्री आवास को इसी तरह से खाली कराया गया है। पार्टी ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री आतिशी के समान को दिल्ली के उपराज्यपाल के इशारों पर बाहर निकलवाया गया है।

सीएम आवास कराया गया खाली
दिल्ली की सियासत का पारा दिन-प्रतिदिन तूल पकड़ता जा रहा है। आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच चल रही जंग में अब एक नया मोड आया है। दरअसल, दिल्ली के सीएम आवास को खाली करवा दिया गया है। सिर्फ इतना ही नहीं, बल्कि आवास पर दोहरा लॉक भी लगा दिया गया है। बता दें कि मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद अरविंद केजरीवाल ने सीएम आवास को खाली कर दिया था। इसके बाद पार्टी ने आतिशी को अपना अगला मुख्यमंत्री चुना था और वह कुछ समय पहले ही सीएम आवास में शिफ्ट हुई थीं। बताया जा रहा है कि आवास को हैंडओवर करने को लेकर असली विवाद खड़ा हुआ है और इसी वजह से पीडब्लूडी को यह एक्शन लेना पड़ा है।

उपराज्यपाल के आदेश पर निकाला गया सामान बाहर
इसके साथ ही अरविंद केजरीवाल के पूर्व सेक्रेटरी और विजिलेंस डिपार्टमेंट में पीडब्ल्यूडी के दो सेक्शन ऑफिसर को ठीक तरह से हैंडओवर ना लेने की वजह से कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है। पीडब्ल्यूडी के इस एक्शन के बाद आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। आम आदमी पार्टी का कहना है कि यह इतिहास में पहला मौका है, जब इस तरह से सीएम आवास को खाली कराया जा रहा है। सिर्फ इतना ही नहीं, बल्कि पार्टी का यह भी कहना है कि यह सबकुछ भाजपा के इशारों पर किया जा रहा है। आप ने यह भी आरोप लगाया है कि उपराज्यपाल के कहने पर दिल्ली की सीएम आतिशी के सामान को सीएम आवास से बाहर निकाला गया है। आम आदमी पार्टी के अनुसार, भाजपा दिल्ली के सीएम आवास को अपने किसी बड़े नेता को देना चाहती है और इसी वजह से इसे खाली कराया गया है।

भाजपा का आरोप है कि अरविंद केजरीवाल ने सीएम आवास को खाली करने के बाद चाबी पीडब्ल्यूडी को सौंपने की जगह आतिशी को डायरेक्ट थमा दी। पीडब्ल्यूडी के अधिकारी का कहना है कि बिना आधिकारिक अलॉटमेंट के लिए आवास में लोग रहने पहुंच गए थे, जो नियमों के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि आवास का निरीक्षण करने के बाद ही इसे किसी को आवंटित किया

Share This Article