SECL कर्मियों को दशहरा से पहले मिलेगा दिवाली का बोनस: कोल इंडिया कंपनी ने बढ़ाया 10% बोनस

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोल इंडिया कंपनी इस बार कर्मचारियों को 10% बढ़ा दिया है। इससे इस बार प्रत्येक कर्मियों को 93 हजार से ज्यादा पैसे बोनस के तौर पर मिलेगा। SECL प्रबंधन ने अपने 36,000 कर्मचारियों को दिवाली का बोनस दशहरा से पहले जारी कर दिया है।

दरअसल, कोल इंडिया (CIL) एवं अनुषांगिक कंपनियों सहित सिंगरेनी कोलियरीज कंपनी लिमिटेड (SCCL) के कामगारों का बोनस तय करने के लिए हाल ही में नई दिल्ली में बैठक हुई थी, जिसमें कोल इण्डिया प्रबंधन व यूनियन के प्रतिनिधि मौजूद रहे। बैठक में ही यह तय हो गया था कि इस बार बोनस दशहरा के पहले दिया जाएगा।

12 साल में पांच गुना से अधिक बढ़ोतरीपिछले वर्ष एसईसीएल द्वारा कर्मियों को 85000 रुपए के बोनस का भुगतान किया गया था। इस प्रकार इस वर्ष के बोनस में 10% से अधिक की वृद्धि हुई है। वर्ष 2010 में कर्मियों को बोनस के रूप में 17000 रुपए मिले थे और पिछले 12 वर्षों में कर्मचारियों के बोनस में 5 गुना से अधिक की बढ़ोतरी हुई है।

अगर पूरे कोल इंडिया कंपनी की बात करें तो दो लाख से अधिक कर्मचारियों को बोनस का लाभ मिलेगा।SECL के 36000 कर्मियों के खाते में जमा होंगे 295 करोड़SECL कंपनी के 36000 से अधिक कर्मचारियों को लगभग 295 करोड़ रुपए बोनस जारी किया गया है।

इसका भुगतान भी शीघ्र ही किया जाएगा। कंपनी के प्रत्येक कर्मचारी के खाते में 93,750 रुपए का बोनस (परफॉर्मेंस लिंक्ड रिवार्ड) डाला जाएगा।

Share This Article