अज्ञात वाहन की टक्कर से 2 युवकों की मौत: सक्ती में जसगीत देखकर बाइक से जा रहे थे दोनों,हादसे के बाद ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। घटना की जानकारी जैसे ही ग्रामीणों को मिली, उन्होंने जैजैपुर-हसौद मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। घटना हसौद थाना क्षेत्र की है।.जाम की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे।

अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाया, जिसके बाद ग्रामीणों ने जाम समाप्त किया।सक्ती जिले में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई।अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, जानकारी के अनुसार देवरघटा गांव निवासी मनीराम बंजारे और पतिराम बाइक से बरदुली गांव में जसगीत और दुर्गा दर्शन करने जा रहे थे। वे देवरघटा मंडी से थोड़ा आगे पहुंचे थे।

उसी दौरान सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।दोनों की मौके पर ही मौत हो गईबताया जा रहा है कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सक्ती एसडीओपी मनीष कुंवर, जैजैपुर थाना प्रभारी जितेंद्र कोसले, हसौद थाना प्रभारी विंटन साहू, मालखरौदा थाना प्रभारी राजेश पटेल पुलिस अमले के साथ मौके पर पहुंचे।शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दियाइस दौरान एसडीओपी और तहसीलदार ने ग्रामीणों को समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन वे नहीं मान रहे थे। मृतक के परिजनों को शासन की ओर से 25 हजार रुपए दिए गए, जिसके बाद ग्रामीणों ने चक्काजाम समाप्त किया। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

Share This Article