कवर्धा कांड…भूपेश बघेल ने जारी की 167 की सूची: एक्स सीएम बोले-137 साहू समाज के लोगों पर गंभीर धाराएं,क्या फांसी दिलाना चाहती है सरकार?

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

कवर्धा कांड में जिन 167 लोगों के खिलाफ FIR हुआ है उसकी सूची पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जारी कर दी है, उन्होंने ने आज कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन 167 की सूची जारी की है, ये वो लोग हैं जिनके खिलाफ FIR दर्ज है।.बघेल ने कहा कि ये FIR की कॉपी उन्हें किसी माध्यम से मिली है, सरकार FIR कॉपी सार्वजानिक करे।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल137 साहू समाज के लोगों पर गंभीर धाराएंभूपेश बघेल ने कहा 137 लोग साहू समाज के हैं, जिनके खिलाफ गंभीर धाराएं। सरकार बताए इनके खिलाफ FIR हुआ कि नहीं। इनके खिलाफ गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज हुआ कि नहीं। बगैर विवेचना के 167 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज किए।

आजीवन कारावास, मृत्युदंड की धाराओं में अपराध दर्ज किए। क्या सरकार 167 लोगों को फांसी दिलाना चाहती है?पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेलये धाराएं लगीबघेल ने कहा भारतीय दण्ड संहिता के तहत धाराएं लगाई गई। 103 A हत्या का, 102 (2), मॉब लिंचिंग से हत्या, 238 (A) 191 B दंगा कराना जैसे आधा दर्जन से अधिक धाराएं लगाई गई। 167 लोगों की शिकायत, जिसमें 69 लोगों को गिरफ्तार किए।

गिरफ्तार किए गए लोगों में 5 लोग स्व. कचरू साहू का पोस्ट मार्टम कराने मध्यप्रदेश गए थे, उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया गया। इससे लगता है, बिना विवेचना की इतनी सारी धाराएं लगाई गई। जो लोग नहीं थे, उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया गया हैIPS पर FIR हुई क्या?भूपेश बघेल ने कहा अभी परसों ही मैंने लोहारीडीह के मामले में पांच सवाल पूछे थे।

परिवार वालों ने पोस्ट मार्टम की मांग की है सरकार उसमें क्या कर रहीं है। 169 लोग जेल में बंद है जिसमें दो नाबालिग,33 महिलाएं हैं, दंडाधिकारी जांच के बिंदु क्या हैं। सरकार का कोई जवाब नहीं आया।सरकार इस मामले में उसका मौन ,उसकी चुप्पी बहुत सी कहानियां। कह रही,सरकार ने जो कदम उठाए,उसमें सरकार ने स्वीकार कर लिया,लेकिन क्या आई पी एस पर कोई एफ आई आर की क्या?

Share This Article