‘राजनीति में महिलाओं की अधिक भागीदारी की जरूरत’, राहुल की महिलाओं से अपील शक्ति अभियान में हों शामिल

राजेन्द्र देवांगन
3 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

लोकसभा ने नेता विपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने महिलाओं से अपनी पार्टी के ‘शक्ति अभियान’ में भाग लेने का आग्रह किया, जिसका उद्देश्य राजनीति में ‘महिलाओं के हितों’ के लिए समान स्थान बनाना है।

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने संसद और राज्य विधानसभाओं में नेतृत्व की भूमिकाओं में असमानता को रेखांकित करते हुए कहा कि सच्ची समानता के लिए इन संस्थानों में महिलाओं की अधिक से अधिक भागीदारी जरूरी है। राहुल गांधी ने महिलाओं से अपनी पार्टी के ‘शक्ति अभियान’ में भाग लेने का आग्रह किया, जिसका उद्देश्य राजनीति में ‘महिलाओं के हितों’ के लिए समान स्थान बनाना है।

महिलाओं की अधिक से अधिक भागीदारी जरूरी- राहुल
उन्होंने सोशल मीडिया साइट फेसबुक पर एक पोस्ट में कहा, महिलाएं हमेशा से हमारे समाज और राजनीति में एक महत्वपूर्ण शक्ति रही हैं, लेकिन अभी भी संसद और विधानसभाओं में नेतृत्व की भूमिकाओं में असमानता है। राहुल गांधी ने आगे कहा, सच्ची समानता के लिए इन स्थानों पर महिलाओं की अधिक से अधिक भागीदारी जरूरी है।

‘आधी आबादी, पूरा हक की सोच के साथ हम इस लक्ष्य के लिए समर्पित’
कांग्रेस नेता ने कहा, आधी आबादी, पूरा हक की सोच के साथ हम इस लक्ष्य के लिए समर्पित हैं। अगर आप भी यह बदलाव लाने के लिए तैयार हैं, तो ‘शक्ति अभियान’ से जुड़ें। उन्होंने कहा, संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करके वास्तविक बदलाव लाने के लिए आपकी भागीदारी बहुत महत्वपूर्ण है। राहुल गांधी ने कहा, आइए हम गांव से लेकर देश तक इस बदलाव के भागीदार बनें।

हमारे समाज में एक बहुत जरूरी बदलाव लाना है- राहुल
उन्होंने ‘शक्ति अभियान’ के लिए पंजीकरण करने के लिए फेसबुक पर एक लिंक भी साझा किया। भारतीय युवा कांग्रेस के शक्ति अभियान का उद्देश्य राजनीति और निर्णय लेने में ‘महिलाओं के हितों’ के लिए समान स्थान बनाना है, जो शासन के सभी स्तरों – स्थानीय निकायों, विधानसभाओं और संसद में ‘महिलाओं की तरफ से महिलाओं’ के प्रतिनिधित्व की तरफ से संचालित है। इंदिरा फेलोशिप पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के सम्मान में एक पहल है, जिसका उद्देश्य राजनीतिक क्षेत्र में महिलाओं की आवाज को बुलंद करना और हमारे समाज में एक बहुत जरूरी बदलाव लाना है।

Share This Article