शराब घोटाला मामला: अनवर ढेबर और अरुणपति त्रिपाठी के खिलाफ पूरक चालान पेश, कस्टम मिलिंग घोटाला में 26 तक न्यायिक रिमांड पर रहेगें आरोपी

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में ईडी कोर्ट में शनिवार को पूरक चालान पेश किया गया है। कारोबारी अनवर ढेबर और आबकारी विभाग के निलंबित अधिकारी एपी त्रिपाठी के खिलाफ चालान पेश किया गया है।.5000 हजार ,से अधिक पन्नों से ज्यादा का अभियोजन परिवाद पेश हुआ है। इसमें 180 पेज की समरी और 1 हार्ड डिस्क शामिल है।

इसमें अनवर ढेबर और एपी त्रिपाठी के खिलाफ कई आरोप लगाए गए हैं। बता दें कि मामले में दोनों अभी जेल में बंद हैं।छापेमारी के दौरान बरामद किए गए दस्तावेजों को ब्योराविशेष लोक अभियोजक ED के वकील सौरभ पांडेय ने पेश किए गए चालान में बताया गया है कि शराब घोटाला के संबंधित नेक्सेस और किस तरह घोटाला किया गया उसकी जानकारी है।वही सिंडीकेट में कौन लोग शामिल थे।

छापेमारी के दौरान बरामद किए गए दस्तावेजों को ब्योरा भी चालान में शामिल है। वसूली की रकम का फायदा लेने वाले लोगो की इनमें जानकारी दी गई है।ये जेल में बंदशराब घोटाले मामले में रिटायर्ड आईएएस अनिल टुटेजा, करोबारी अरविंद सिंह और त्रिलोक ढिल्लन ,अनवर ढेबर और एपी त्रिपाठी जेल में बंद है। वही इस मामले में अगली सुनवाई 18 अक्टूबर को होगी।कस्टम मिलिंग घोटाले में आरोपी मनोज सोनी।

कस्टम मिलिंग घोटाला 26 अक्टूबर तक जेल भेजे गए आरोपीकस्टम मिलिंग मामले में शनिवार को रायपुर के ईडी कोर्ट में मनोज सोनी और रोशन चंद्राकर की पेशी हुई। इस दौरान कोर्ट ने दोनों को 26 अक्टूबर तक के लिए जेल भेज दिया है। ज्यूडिशियल रिमांड खत्म होने के बाद दोनों को कोर्ट में पेश किया गया था।

Share This Article