खुदकुशी या साजिश! मंगलुरु के कोल्लुर पुल के पास मिली बिजनेसमैन की कार, पुलिस तलाश में जुटी

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement

मंगलुरु : कर्नाटक के बिजनेसमैन मुमताज अली आज सुबह से लापता हैं। पुलिस के मुताबिक उनकी कार कुलूर पुल के पास मिली है। मुमताज अली जेडीएस एमएलसी बी एम फारूक और कांग्रेस के पूर्व विधायक मोहिउद्दीन बावा के भाई हैं। उनकी उम्र 52 साल बताई जा रही है।

मंगलुरु के पुलिस कमिश्नर अनुपम अग्रवाल ने बताया कि आज सुबह-सुबह हमें सूचना मिली कि व्यवसायी मुमताज अली की गाड़ी कुलूर पुल के पास मिली है। हो सकता है कि उन्होंने पुल से छलांग लगा दी हो। स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

शुरुआती जांच के मुताबिक करीब 3 बजे वह अपनी कार में घर से निकले और शहर में घूमते रहे और करीब 5 बजे उन्होंने कुलूर पुल के पास अपनी कार रोकी। कार पर कुछ दुर्घटना के निशान थे और उसके बाद उनकी बेटी ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी।

मामले की जांच जारी है। एसडीआरएफ और तटरक्षक दल नदी में तलाश कर रहे हैं और यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि कहीं उन्होंने नदी में छलांग तो नहीं लगा दी। या फिर उनके लापता होने की वजह कुछ और है।

Share This Article