दुर्गोत्सव शुरू, जगह-जगह सजाए गए माता रानी के आकर्षक पंडाल

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement

बुधवार से शारदीय नवरात्रि के पहले दिन क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण दिखने लगा। सुबह से मां शक्ति के मंदिरों में पूजा-अर्चना और दर्शन करने ही महिलाएं पहुंच रही हैं। जिन पंडालों में पहले दिन से मां दुर्गा विराजमान होती हैं, उन पंडालों में गाजे-बाजे के साथ के मां दुर्गा की प्रतिमा लाकर स्थापित करने का विधान किया गया। बस स्टैंड राजनगर गोपाल पंडाल, राजनगर शांति नगर, राजनगर दुर्गा पंडल, न्यू राज नगर सेक्टर सी दुर्गा पंडाल, चेक पोस्ट रामनगर स्थित दुर्गा पंडाल में तैयारियां पूरी कर मां दुर्गा की प्रतिमा को स्थापित कर दिया गया है। न्यू राजनगर स्थित दुर्गा पंडाल में पहले की तरह इस वर्ष भी आकर्षक सजावट की गई है।

Share This Article