पुलिस को मिली बड़ी सफलता : आमदी में चरवाहे की हत्या आरोपी 72 घंटे में पकड़ाया

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read

धमतरी आमदी में नहर किनारे मिली चरवाहे की लाश की गुत्थी अर्जुनी पुलिस ने 72 घंटे के अंदर सुलझा ली है। आत्माराम पटेल की पुरानी रंजिश में गांव के ही सुकालूराम चेलक ने डंडे से पीट-पीटकर हत्या की थी। पुलिस ने उसे रिमांड पर भेजा है। अर्जुनी टीआई सन्नी दुबे ने बताया कि 30 सितंबर को सुबह 11 बजे आमदी निवासी आत्माराम पटेल बकरी चराने गया था। दूसरे दिन 1 अक्टूबर को नहर नाली पार में उसकी लाश मिली। राजेश पटेल की रिपोर्ट पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में मृतक की हत्या की संभावना सामने आई। एफआईआर कर पुलिस ने जांच शुरू की।

मुखबिरों की सूचना पर सुकालू राम चेलक को पकड़ा। पूछताछ में हत्या करना स्वीकारा। आरोपी सुकालू राम चेलक ने बताया कि महीनेभर पहले आत्माराम के साथ उसका विवाद हुआ था। 30 सितंबर को दोपहर 1.30 बजे घटनास्थल पर मृतक व आरोपी के बीच विवाद हुआ। इसके बाद डंडे से आत्माराम के सिर पर प्राणघातक हमला कर मार डाला। डंडे को खेत में फेंककर फरार हो गया। आरोपी को रिमांड पर भेजा है।

Share This Article