सीआरपीएफ के जवानों ने चलाया स्वच्छता अभियान

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement

प्रदेश में 14 सितंबर से 02 अक्टूबर तक स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता ही सेवा अभियान चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य स्वच्छता के प्रति भागीदारी बढ़ाना, स्वच्छता के बारे में जागरूकता पैदा करना, कचरे का उचित पृथक्करण करना व स्वच्छ देश बनाना है। इस अभियान के तहत सीआरपीएफ 227वीं बटालियन द्वारा लेदा कैंप रोड पर श्रमदान किया गया।

कार्यक्रम में कमांडेंट मनीष कुमार भारती, राजपत्रित अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों, जवानों के साथ-साथ स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर कमांडेंट ने सभी को प्रेरित करते कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का काम नहीं है।

Share This Article