मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 18 दिसम्बर को मुंगेली जिले के ग्राम मोतिमपुर (अमरटापू धाम) और लालपुर धाम में आयोजित गुरूघासीदास जयंती समारोह में शामिल होंगे।

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

मुगेलीl मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल 18 दिसम्बर को मुंगेली जिले के ग्राम मोतिमपुर (अमरटापू धाम) और लालपुर धाम में आयोजित गुरूघासीदास जयंती समारोह में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री बघेल 18 दिसम्बर को प्रातः 11.15 बजे दुर्ग जिले के पुलिस थाना ग्राउंड भिलाई से हेलीकाप्टर द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे ग्राम मोतिमपुर (अमरटापू धाम) पहुंचेंगे और यहां आयोजित गुरूघासीदास जयंती समारोह में शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री बघेल दोपहर 01.05 बजे मोतिमपुर (अमरटापू धाम) से हेलीकाप्टर द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 01.15 बजे ग्राम लालपुर धाम पहुंचेंगे और यहां 02.15 बजे तक आयोजित गुरूघासीदास जयंती समारोह में शिरकत करेंगे। मुख्यमंत्री के लिए दोपहर 02.15 से अपरान्ह 3 बजे तक समय आरक्षित रहेगा। मुख्यमंत्री बघेल अपरान्ह 3 बजे ग्राम बंधवा लालपुर धाम से हेलीकाप्टर द्वारा दुर्ग जिले के सेक्टर-6 भिलाई सतनाम भवन के लिए प्रस्थान करेंगे।

Share This Article