दुर्घटना के दौरान कार का एयरबैग खुलने से हादसा, मां की गोद में बैठी दो साल के मासूम की गई जान

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement

पुलिस ने बताया कि कार एक टैंकर लॉरी से टकरा गई और टक्कर के बाद कार में अचानक एयरबैग खुल गए। आगे की सीट पर अपनी मां की गोद में बैठी बच्ची का चेहरा एयरबैग पर दब गया।

केरल के मलप्पुरम जिले में दुर्घटनाग्रस्त कार में एयरबैग खुलने से दो वर्षीय बच्ची की दम घुटने से मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को बताया कि यह दुर्घटना शुक्रवार शाम को हुई। उस वक्त बच्ची अपने परिवार के सदस्यों के साथ कोट्टाकल-पडापरम्बु इलाके से यात्रा कर रही थी।

पुलिस ने बताया कि कार एक टैंकर लॉरी से टकरा गई और टक्कर के बाद कार में अचानक एयरबैग खुल गए। आगे की सीट पर अपनी मां की गोद में बैठी बच्ची का चेहरा एयरबैग पर दब गया। इस वजह से उसकी दम घुटने से मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मां समेत अन्य चार यात्री मामूली रूप से घायल हो गए।
Share This Article