छत्तीसगढ़ कांग्रेस की न्याय-यात्रा…गिरौदपुरी से बैज करेंगे शुरुआत: भगवान श्रीराम और मां शबरी की पूजा-अर्चना की, कहा- न्याय की लड़ाई के लिए मांगा आशीर्वाद

राजेन्द्र देवांगन
4 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

कांग्रेस रणनीति को धार देने के लिए सतनामी समाज के पवित्र स्थल गिरौदपुरी से आज न्याय यात्रा निकालने जा रही है। प्रछत्तीसगढ़ कांग्रेस रणनीति को धार देने के लिए सतनामी समाज के पवित्र स्थल गिरौदपुरी से आज न्याय यात्रा निकालने जा रही है।

प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज इसकी नेतृत्व करेंगे। यात्रा निकालने से पहले बैज शिवरीनारायण पहुंचे, जहां भगवान श्रीराम और मां शबरी के दर्श.बैज ने कहा कि न्याय की लड़ाई और यात्रा की सफलता के लिए आशीर्वाद मांगा। यात्रा के दौरान बैज बलौदाबाजार आगजनी, अमर गुफा जैतखाम विवाद, विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी और कवर्धा कांड जैसे संवेदनशील मुद्दों को जनता को बताएंगे।दीपक बैज ने कहा कि न्याय की लड़ाई और यात्रा की सफलता के लिए आशीर्वाद मांगा।यात्रा का उद्देश्य राज्य के लोगों तक मौजूदा सरकार की विफलताओं को पहुंचाना है।

यात्रा में विशेष तौर पर सतनामी समाज को साधने का प्रयास किया जा रहा है, जिनका छत्तीसगढ़ के राजनीतिक परिदृश्य में महत्वपूर्ण योगदान है। कांग्रेस यात्रा के जरिए भाजपा सरकार पर हमला करेगी। कानून व्यवस्था और निर्दोषों की गिरफ्तारी जैसे मुद्दे को उठाएगी।गिरौदपुरी से रायपुर तक पदयात्रा: सचिन पायलट की सलाह पर बदला गया रूटपहले इस यात्रा की शुरुआत रायपुर से होनी थी,लेकिन कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट की सलाह पर रूट में बदलाव किया गया और अब इसे गुरु घासीदास बाबा की जन्मस्थली गिरौदपुरी से शुरू करने का निर्णय लिया गया।यह निर्णय सतनामी समाज के प्रभाव को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

इस 125 किमी लंबी पदयात्रा का समापन 2 अक्टूबर को रायपुर के गांधी मैदान में होगा।यात्रा का विस्तृत रूट प्लानयह यात्रा छह दिनों तक चलेगी और हर दिन 20-30 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी। विभिन्न पड़ावों में कांग्रेस के नेता लोगों से मिलेंगे और सरकार की नीतियों पर चर्चा करेंगे।पहला दिन (27 सितंबर)यात्रा की शुरुआत प्रगतिशील सतनामी समाज धर्मशाला से होगी। 20 किमी का सफर तय कर यात्रा पहले दिन अमोदी,छाछी, और कसडोल होते हुए रात्रि विश्राम करेगी।दूसरा दिन (28 सितंबर)कसडोल से यात्रा आगे बढ़ेगी और 27.4 किमी की दूरी तय करते हुए लवन, कुम्हारी, सलोनी,और रोहांसी में पहुंचेगी।तीसरा दिन (29 सितंबर)इस दिन यात्रा 29.9 किमी की दूरी तय करेगी, जिसमें ओडान, लटेरा, खरतोरा, और भैसा शामिल होंगे।चौथा दिन (30 सितंबर)भैसा से यात्रा शुरू होकर 23.5 किमी की दूरी तय करेगी, जहां राइस मिल, माठ, और सारागांव के गांवों को कवर किया जाएगा।पांचवां दिन (1 अक्टूबर)यात्रा इस दिन सारागांव, तर्रा मोड़, सेमरिया, और सड्डू तक पहुंचेगी, जिसमें कुल 16 किमी की दूरी तय होगी।

छठवां दिन (2 अक्टूबर)समापन दिवस पर यात्रा सड्डू से मोवा थाना, पंडरी, शास्त्री चौक, और मोती बाग होते हुए गांधी मैदान में समाप्त होगी। जहां दीपक बैज और अन्य कांग्रेसी नेता जनसभा को संबोधित करेंगे। यात्रा को कांग्रेस की आगामी रणनीति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा माना जा रहा है, जो खासतौर पर सतनामी समाज को साधने पर ध्यान केंद्रित करेगी।कांग्रेस ने इस यात्रा के जरिए राज्य में अपनी स्थिति को और मजबूत करने की योजना बनाई है। यात्रा के दौरान स्थानीय नेताओं से बातचीत और जनता के साथ सीधे संवाद के जरिए कांग्रेस अपने विरोधियों पर राजनीतिक हमला तेज करने का प्रयास करेगी।

2 अक्टूबर को समापन होने वाली इस पदयात्रा का राजनीतिक महत्व इस बात से भी झलकता है कि इसे गांधी जयंती के दिन रायपुर के ऐतिहासिक गांधी मैदान में समाप्त किया जाएगा। इस यात्रा के जरिए कांग्रेस छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से सत्ता में वापसी का रास्ता साफ करने की कोशिश कर रही है।

Share This Article