पुलिस ने देर रात की वाहनों की जांच

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बलरामपुर जिले के नए पुलिस अधीक्षक वैभव बेंकर रमनलाल ने सोमवार दोपहर बतौर एसपी कार्यभार संभालने के बाद एक्टिव मोड में आकर रामनुजगंज अंतरराज्यीय चेकपोस्ट पर देर रात चेकिंग अभियान चलाया।

साथ ही रामानुजगंज पुलिस को इंटर-स्टेट कन्हर चेकपोस्ट पर कड़ाई से चेकिंग अभियान चलाने के सख्त निर्देश भी दिए। रामानुजगंज स्थित कन्हर चेकपोस्ट पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि यहां बलरामपुर रामानुजगंज जिले के अंदर देखेंगे तो यहां रामानुजगंज में इंटर-स्टेट चेकपोस्ट है।इस चेकपोस्ट के रास्ते बहुत सारी गाड़ियां बाइक्स और लोग आवागमन करते रहते हैं।

अगर कोई भी एंटी सोशल क्रिमिनल एक्टिविटी होती है तो उसको ब्लॉक करने एक जरिया रहता है। यहां से जो रास्ता है, दोनों स्टेट में जाता है, जिसका क्रिमिनल्स बहुत ही ज्यादा उपयोग करते हुए पाए गए। उसी संदर्भ में यहां चेकपोस्ट का निरीक्षण किया जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि रामानुजगंज का इंटर-स्टेट चेकपोस्ट काफी सेंसिटिव है और कई बार ऐसा पाया गया कि क्रिमिनल्स अपराध करने के बाद इस चेकपोस्ट का उपयोग कर झारखंड या फिर दूसरे राज्यों में जाकर छिप जाते हैं, इसलिए यहां आगे भी पुलिस की कसावट होगी।

Share This Article