![]()
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के संगठन बदलाव की सूची फिर अटकी।छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बदलाव की सूची एक बार फिर अटक गई है, अब सूची प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज की पदयात्रा के बाद आएगी। लिस्ट आने में फिर देरी की दो प्रमुख वजह मानी जा रही है, पहली कि प्रदेश प्रभारी सचिवों का दौरा पूरा हो जाएगा, दूसरा की यात्रा के दौरान स.बैज 27 सितंबर से दौरे की शुरुआत कर रहे हैं, यात्रा 2 अक्टूबर को रायपुर में समाप्त होगी।छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बदलाव की सूची एक बार फिर अटकी।अगस्त तक आनी थी सूचीछत्तीसगढ़ कांग्रेस की कार्यकारिणी और जिला अध्यक्षों की सूची यूं तो अगस्त माह में जारी होने की बात कही जा रही थी, लेकिन अगस्त और सितंबर माह भी इंतजार में ही बीत गया। अब यात्रा 2 अक्टूबर तक चलेगी। सूची इसके बाद ही जारी की जाएगी।नए प्रभारी सचिव के दौरे भी जारीसोमवार को प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट प्रदेश के दौरे पर थे, इस दौरान उन्होंने तीनों नए प्रभारी सचिवों को पूरे प्रदेश का दौरा करने और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर फीडबैक तैयार करने को कहा है। यात्रा तक कांग्रेस के तीनों नए प्रभारी सचिव अपने प्रभार जिलों में बैठकें भी करेंगे।छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी।प्रभारी सचिवों से भी लिया जाएगा फीडबैकबैठकों में जिला अध्यक्षों के साथ ही प्रदेश पदाधिकारियों के लिए भी नेताओं के संबंध में फीडबैक लिया जाएगा। कांग्रेस की अहम यात्रा में नेताओं का परफॉर्मेंस भी पीसीसी की नई टीम में शामिल करने या नहीं करने को लेकर बड़ी वजह होगी। यही वजह है कि यात्रा के बाद प्रभारी सचिवों के फीडबैक और वरिष्ठ नेताओं की सहमति से नई टीम को लेकर फैसला होगा।सम्पत को 31 विधानसभा और 17 जिले का प्रभारएस.ए सम्पत कुमार को 31 विधानसभा और 17 जिले का प्रभार दिया गया है। जगदलपुर, बस्तर, चित्रकोट, बीजापुर, दंतेवाड़ा, नारायणपुर, कोंटा, कोंडा गांव, केशकाल, संजारी बालोद, डोंडी लोहारा, गुण्डरदेही, अंतागढ़, भानुप्रतापपुर, कांकेर, सिहावा, कुरूद, धमतरी, राजिम, बिंद्रा नवागढ़, दुर्ग शहर, पाटन, दुर्ग ग्रामीण, अहिवारा, भिलाई नगर, वैशाली नगर, राजनंदगांव, डोंगरगढ़, डोंगरगांव, खुज्जी और मोहला मानपुर विधानसभा संभालेंगे।साथ ही जगदलपुर, बस्तर ग्रामीण, बीजापुर, दंतेवाड़ा, नारायणपुर, सुकमा, कोंडागांव, बालोद, कांकेर, धमतरी, गरियाबंद, दुर्ग शहर, दुर्ग ग्रामीण, भिलाई शहर, राजनांदगांव शहर, राजनांदगांव ग्रामीण और मोहला मानपुर, अंबागढ़ चौकी जिले की जिम्मेदारी संभालेंगे।जरिता के पास 13 जिलों की कमानजरिता लैतफलांग को 28 विधानसभा और 13 जिलों का जिम्मा सौंपा गया है। रामानुजगंज, सामरी, प्रतापपुर, प्रेम नगर, भटगांव, लुंड्रा, अंबिकापुर, सीतापुर, जशपुर, कुनकुरी, पत्थलगांव, रायगढ़, लैलूंगा, धरमजयगढ़, खरसिया, सारंगढ़, बिलाईगढ़, सक्ति चंद्रपुर, जैजैपुर, कोरबा, रामपुर, कटघोरा, पाली तानखार, बैकुंठपुर, भरत-सोनहट, मनेन्द्रगढ़ और मरवाही विधानसभा की जिम्मेदारी संभालेंगी।वहीं बलरामपुर, सूरजपुर, सरगुजा, जशपुर, रायगढ़ शहर, रायगढ़ ग्रामीण, सारंगढ़ बिलाईगढ़, सक्ती, कोरबा शहर, कोरबा ग्रामीण, कोरिया, मनेंद्रगढ़- चिरमी-भरतपुर और गौरेला- पेंड्रा- मरवाही जिले का प्रभार सौंपा गया है।जांगिड़ को 31 विधानसभा, 11 जिलों का जिम्माविजय जांगिड़ को 31 विधानसभा और 11 जिलों का जिम्मा दिया गया है। अकलतरा, जांजगीर- चांपा, पामगढ़, कसडोल, बलौदाबाजार, भाटापारा, रायपुर नगर पश्चिम, रायपुर नगर उत्तर, रायपुर नगर दक्षिण, धरसीवा, रायपुर ग्रामीण, आरंग, अभनपुर, सराईपाली, बसना, खल्लारी, महासमुंद, बिलासपुर, तखतपुर, बिल्हा, बेलतारा, मस्तूरी, कोटा, लोरमी, मुंगेली, साजा, बेमेतरा, नवागढ़, पंडरिया, कवर्धा और खैरागढ़ विधानसभा का प्रभार है।जांजगीर-चांपा, बलौदाबाजार, रायपुर शहर, रायपुर ग्रामीण, महासमुंद, बिलासपुर शहर, बिलासपुर ग्रामीण, मुंगेली, बेलतारा, कवर्धा और खैरागढ़ जिले का जिम्मा दिया गया है।
Chhattisgarh Congress organization change list stuck again | छत्तीसगढ़ कांग्रेस संगठन में बदलाव की सूची फिर अटकी: अब न्याय यात्रा के बाद जारी होगी लिस्ट; प्रभारी सचिव भी तैयार कर रहे जमीनी रिपोर्ट – Raipur News
Editor In Chief

