युवक ने फांसी लगाकर दी जान

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोरबा । भदरापारा में रहने वाले 22 वर्षीय युवक का घर के म्यार पर शव लटका हुआ मिला। बालको थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की कार्रवाई कर रही है। मृतक का नाम मंथन गुप्ता है। पुलिस को मंथन के पिता संतोष गुप्ता ने बताया कि उसके दो बेटे और एक बेटी है। मृतक बड़ा बेटा था, दोनों बेटे मां के साथ बालको में रहते और वह अपनी बेटी के साथ बिलासपुर में रहता है और निजी कंपनी में काम करता है।

बेटी बिलासपुर में पढ़ाई कर रही है। छुट्टी मिलने पर वह घर वालों के पास आता है। दो दिनों से वह अपने बड़े बेटे को फोन कर रहा था, पर उसका मोबाइल बंद मिल रहा था। तब उसकी मां से फोन कर जानकारी ली, तो पता चला कि वह पिछले दो दिनों से परेशान है।

किस बात को लेकर परेशान है, यह नहीं बता रहा है। संतोष ने बताया कि शनिवार की रात उसकी मां के मोबाइल पर फोन पर मंथन से बात की, तो मंथन ने बताया कि उसे कोई परेशानी नहीं है। मोबाइल में रिचार्ज नहीं होने के कारण मोबाइल बंद होना बताया। रविवार की सुबह उसे मंथन के फांसी लगाकर जान देने की सूचना मिली। मंथन ने आत्महत्या क्यों की। यह समझ से परे है।

घटना के वक्त मंथन घर पर अकेला था उसकी मां व छोटा भाई भी किसी काम से बाहर गए थे। मां वापस लौटी तो मंथन फांसी के फंदे पर मंथन लटका हुए मिला।

बहरहाल बालको पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मृतक के स्वजन व परिचितों से बयान लेने व पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।

 

Share This Article