रायगढ़ छत्तीसगढ़ और उड़ीसा की सीमा पर स्थित है। रायगढ़ जिला छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से लगभग 206 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह जिला छत्तीसगढ़ और उड़ीसा की सीमा पर स्थित अपने सुंदर पर्यटन स्थलों के कारण अनेकों पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं। दोस्तों रायगढ़ में घूमने के लिए बहुत सारी जगह है। तो चलिए जानते हैं रायगढ़ में घूमने वाली जगह के बारे में…..
Raigarh tourist places In Chhattisgarh : रायगढ़ में घूमने की जगह
दोस्तों मैंने निचे Raigarh tourist places In Chhattisgarh : रायगढ़ में घूमने के लिए टॉप 7 पर्यटन स्थल की पूरी जानकारी दी है | जिसमे आप सभी परिवार तथा दोस्तों के साथ रायगढ़ में के साथ उन बेहतरीन पर्यटन स्थल में पिकनिक मनाने तथा मौज मस्ती करने जा सके। रायगढ़ में घूमने के लिए जगह ढूंढनी ना पड़े। आप सभी बड़ी आसानी से रायगढ़ में घूम सकते हो |
मोती महल रायगढ़ – Moti Mahal Raigarh
राजगढ़ जिले का एक ऐतिहासिक स्थल मोती महल है | यह बहुत ही खूबसूरत महल है। यह महल राजगढ़ जिले के राजसी परिवार का निवास स्थान हुआ करता था। पर अब यहाँ महल खली है और यहां पर कोई भी नहीं रहता है। यह महल बहुत ही सुंदर बना हुआ है और इस महल में बहुत ही सुंदर कारीगरी देखने की मिलती है। इस महल में गलियारे देखने के लिए मिलते हैं। गलियारे में जो पिलर बनाए गए हैं। उनकी नक्काशी बहुत ही सुंदर है। पिलर में फूलों की बहुत ही आकर्षक नक्काशी को बनाया गया है।
मोती महल केलो नदी किनारे राजगढ़ जिले में स्थित है। इसे आसानी से पहुंचा जा सकता है। यह महल तीन मंजिला है। सबसे ऊपरी सिरे में आपको क्लॉक टावर भी देखने को मिलेगा। राजगढ़ आते समय, इस महल का दौरा ज़रूर करें। यहां के रंग-बिरंगे दरवाज़े बहुत आकर्षक हैं और अधिकांश हिस्सा बंद किया गया है, लेकिन आप इसे देख सकते हैं।
केलो बांध रायगढ़ – Kelo Dam Rajgarh
केलो बांध रायगढ़ जिले का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है। यह एक बहुत बड़ा जलाशय है। यह जलाशय बहुत बड़े एरिया में फैला हुआ है। यह जलाशय केलो नदी पर बना हुआ है। यहां पर आप परिवार वालों के साथ और दोस्तों के साथ पिकनिक बनाने के लिए आ सकते हैं।
केलो बांध के पास में ही केलो पार्क बना हुआ है, जो बहुत सुंदर है। यह बांध अपनी विशाल जल राशि और मनमोहक दृश्य के लिए प्रसिद्ध है। यह बांध 175 गांव के लिए जीवनदाई का कार्य करता है क्योंकि यह बांध उन सभी गांव की सिंचाई में उपयोग अदा करती हैं।
यह खेलो बंद अपनी शांत वातावरण और प्राकृतिक सुंदरता के चलते पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं। स्थानीय लोग बांध के विशाल जल भंडार में नाव की सवारी और जल क्रीड़ा करते हैं। चारों ओर फैले हरे-भरे पहाड़ और शांत वातावरण प्रेरकों का मनमोहन लेती है। साथ ही यहां विभिन्न प्रकार के पक्षियों का घर है जिसके कारण यह स्थान पक्षी प्रेमियों के लिए स्वर्ग है।
बांध के पास एक गार्डन स्थित है जिसमें बस छोटे बच्चों के खेलने के लिए झूले और मैदान उपलब्ध है। यहां पर तरह-तरह के पौधे लगे हुए हैं। पार्क में एंट्री का चार्ज लिया जाता है। अगर आप केलो बांध घूमने के लिए आते हैं, तो आप बोटिंग का मजा भी ले सकते हैं। यहां पर अलग-अलग तरह की बोट राइड का मजा लिया जा सकता है, जो बहुत मजेदार होती हैं।
इको पार्क राजगढ़ – Eco Park Rajgarh
इको पार्क राजगढ़ में स्थित एक सुंदर जगह है। यहां पर आपको पहाड़ियां देखने के लिए मिलती है और पेड़ पौधों देखने के लिए मिलते हैं। यहां से पहाड़ियों से बहता हुआ एक सुंदर सा जलप्रपात और कुंड देखने के लिए मिलता है। यह जगह बहुत सुंदर है। रायगढ़ शहर से लगभग 10 किलोमीटर दूर, राजगढ़ में बिंजकोट में स्थित है।
यहां पर आप बाइक और कार से पहुंच सकते हैं। यहां पर आप फैमिली के साथ पिकनिक मनाने के लिए आ सकते हैं। यहां पर ट्रैकिंग का मजा भी लिया जा सकता है। यह जगह प्राकृतिक प्रेमी के लिए एक अनमोल उपहार है और यहां पर आकर अच्छा समय बिताया जा सकता है।
पगडंडियों पर चलते हुए, चारों ओर की हरियाली मन को मोह लेती है और कोलाहल से दूर शांति का अनुभव कराती है। पहाड़ियों से दिखाई देने वाले मनोरम दृश्य इस पार्क की खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं।
साथ ही, पर्यावरण के अनुकूल आकर्षण यहां के सौंदर्य को और भी बढ़ाते हैं। इको पार्क प्रकृति का आनंद लेने और शांत वातावरण में कुछ समय बिताने के लिए एक आदर्श स्थान है, जहां आप प्रकृति के साथ तालमेल बिठाकर मनोरंजन का भी अनुभव कर सकते हैं।
राबो बांध रायगढ़ – Rabo Dam Raigarh
रायगढ़ में स्थित राबो बांध अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए पर्यटकों के बीच एक लोकप्रिय आकर्षण है। यह जलाशय बहुत बड़े क्षेत्र में फैला हुआ है। यह बांध पहाड़ियों से घिरा हुआ है।1000 मेगावाट के जिंदल थर्मल पावर प्लांट को जल प्रदान करने के लिए केलो नदी पर निर्मित यह बांध, शांत वातावरण और मनोरम दृश्यों का आनंद लेने के लिए एक शानदार जगह है।
बरसात में यह बांध बहुत ही सुंदर लगता है। यहां पर रायगढ़ से घूमने के लिए आया जा सकता है। यह रायगढ़ जिले से करीब 14 किलोमीटर दूर है। यहां पर फैमिली वालों के साथ और दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने के लिए आया जा सकता है। इस बांध के पास में हनुमान जी का एक मंदिर भी बना हुआ है। यह मंदिर बहुत सुंदर लगता है। यहां से बांध का सुंदर दृश्य देखा जा सकता है। यहां पर पहाड़ियों और बांध का दृश्य बहुत ही शानदार रहता है।
पश्चिम बंगाल के मैथन या पंचत बांध की तुलना में राबो बांध का आकार भले ही छोटा हो, लेकिन यहाँ की प्राकृतिक सुंदरता अद्भुत है। बांध का जलग्रहण क्षेत्र विशाल नहीं होने के बावजूद, यहाँ शांत वातावरण, हरी-भरी वनस्पतियाँ और मनमोहक दृश्य पर्यटकों को आकर्षित करते हैं।
सिंघनपुर गुफा रायगढ़ – Singhanpur Cave Raigarh
सिंघनपुर गुफा रायगढ़ का एक प्राकृतिक पर्यटन स्थल है। इतिहास प्रेमियों और प्रकृति प्रेमियों के लिए रायगढ़ एक स्वर्ग है। यह प्राचीन समय में शैलाश्रय हुआ करती थी। यह जिला अपनी समृद्ध संस्कृति और पौराणिक महत्व के लिए जाना जाता है। यहाँ स्थित सिंघनपुर की गुफाओं में 30 हजार वर्ष ईसा पूर्व के शैलाश्रय हैं, जो स्पेन और मैक्सिको में मिले शैलचित्रों के समकालीन माने जाते हैं।
इन शैलचित्रों में आदिवासियों की नर्तक टोली, शिकार के दृश्य, मानव आकृति, विविध पशु आकृति, सीढ़ीनुमा मानव आकृति और अन्य चित्र मौजूद हैं। यह गुफाएं रायगढ़ से करीब 20 किलोमीटर दूर पश्चिम में स्थित है। यह गुफाएं रायगढ़ में भूपदेवपुर में स्थित है। यहां पर प्राचीन शैल चित्र युक्त शैलाश्रय देखने के लिए मिलते हैं। यह गुफाएं एवं शैलचित्र करीब 30000 साल पुराना है। यह गुफाएं घने जंगल के अंदर स्थित है।
इन गुफाएं तक पहुंचने के लिए ट्रैकिंग करके आना पड़ता है। इन गुफाओं में जो शैल चित्र देखने के लिए मिलते हैं। उनमे कंगारू, वन्य पशु, भैसा, बंदर, छिपकली और नृत्य करते हुए लोगों की टोली देखने के लिए मिलती है। इन गुफाओं की खोज 1910 में की गई थी। यहां पर 3 गुफाएं हैं। यह गुफाएं पहाड़ी पर स्थित है। पहाड़ी से सूर्यास्त का बहुत सुंदर दृश्य देखने के लिए मिलता है। आप यहां पर घूमने के लिए आ सकते हैं और इस जगह का आनंद ले सकते हैं।
पहाड़ मंदिर रायगढ़ – Pahad Mandir Raigarh
पहाड़ मंदिर रायगढ़ जिले का एक प्रमुख धार्मिक स्थल है। पहाड़ मंदिर को श्री संकटमोचन बजरंगबली मंदिर भी कहा जाता है। यह मंदिर हनुमान जी को समर्पित है। मंदिर में हनुमान जी, दुर्गा जी और शंकर भगवान जी का मंदिर देखने के लिए मिलता है।
यह मंदिर बहुत ही सुंदर है। यह मंदिर ऊंची पहाड़ी पर बना हुआ है। रायगढ़ जिले के लोग इस मंदिर को पहाड़ मंदिर के नाम से जानते हैं। इस मंदिर से पूरे रायगढ़ शहर का सुंदर दृश्य देखने के लिए मिलता है। इस मंदिर में मंगलवार के दिन बहुत सारे भक्त हनुमान जी के दर्शन करने के लिए आते हैं। Raigarh tourist places In Chhattisgarh
इंदिरा विहार रायगढ़ – Indira Vihar Raigarh
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में स्थित इंदिरा विहार एक सुंदर जगह है। यह जगह जंगल से घिरी हुई है। यहां पर छोटा सा उद्यान बना हुआ है। इस उद्यान में घूमने के लिए आया जा सकता है। यह एक विशाल कृत्रिम झील, हरे-भरे बगीचे, और मनोरंजन के विभिन्न साधनों से युक्त एक शांत और सुरम्य जगह है।
यहाँ प्रकृति प्रेमी, परिवार, और बच्चे सभी के लिए कुछ न कुछ है। इंदिरा विहार की मुख्य आकर्षण इसकी विशाल कृत्रिम झील है। यह झील नौका विहार, पैडल बोटिंग, और मछली पकड़ने के लिए एकदम सही जगह है। झील के किनारे बैठकर प्रकृति का आनंद लेना भी एक सुखद अनुभव है।यहां पर बच्चों के खेलने के लिए झूले लगे हुए हैं। यहां पर आकर अच्छा लगता है, क्योंकि यह जगह हरियाली से घिरी हुई है। यहां पर घना जंगल है।
यहां पर आकर चिड़िया और बंदर देखने के लिए मिल जाते हैं। यहां पर आप शहर की भागदौड़ भरी जिंदगी से छुटकारा पाकर चैन की सांस ले सकते हैं, क्योंकि यहां पर चारों तरफ पेड़ पौधे लगे हैं और आपको ताजी हवा मिलेगी