जशपुर पुलिस का “ऑपरेशन शंखनाद” जारी, आज सुबह 13 मवेशियों को तस्करी होने से बचाया साथ ही 02 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

राजेन्द्र देवांगन
3 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

⏺️ मवेशी का मालिक एवं मुख्य तस्कर फरार है, पतासाजी जारी,
⏺️ थाना आस्ता क्षेत्र के नडार जंगल से बरामद किया गया गौ-वंश,
⏺️ थाना आस्ता में गौ-तस्करों के विरूद्ध छ.ग. कृषि पशु परि.अधि. 2004 की धारा 4, 6, 10 एवं पशु क्रूरता अधि. की धारा 11 का अपराध पंजीबद्ध,

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह को आज प्रातः में मुखबीर से सूचना मिला कि कुछ मवेशी तस्कर सन्ना क्षेत्र से गौ-वंश की तस्करी करते हुये जंगली रास्ते से आस्ता होते हुये झारखंड की ओर ले जा रहे हैं, इस सूचना पर थाना प्रभारी आस्ता उप निरीक्षक संतोष सिंह के नेतृत्व में एक टीम गठित कर पतासाजी एवं गिरफ्तारी हेतु लगाया गया, टीम द्वारा मुखबीर सूचना पर नडार के जंगल में कार्यवाही करते हुये चारों ओर से मजबूत घेराबंदी कर दबिश देकर 02 आरोपी गुलाब राम एवं दिनेश तिग्गा को अभिरक्षा में लिया गया एवं उनके कब्जे से तस्करी की जा रही गौ-वंश कुल 13 नग को जप्त कर सुरक्षार्थ रखवाया गया है।

पूछताछ में गुलाब राम ने बताया कि आस्ता थाना क्षेत्र का एक गौ-तस्कर उससे 02 नग गौ-वंश 08 हजार रू. में खरीदा है, उसे एवं दिनेश तिग्गा को गौ-तस्कर ने कहा कि वह और मवेशी की खरीदी किया है, ग्राम खड़कोना तक तुम दोनों लेकर आओ, दोनों को 500-500 रू. दूंगा। तुमलोगों को कोई शक नहीं करेगा, वहां से मैं गौ-वंश को बिर्री (झारखंड) ले जाउंगा। यह कहने पर गुलाब राम एवं दिनेश तिग्गा दोनों कुल 13 नग मवेशियों को हांकते, पीटते क्रूरतापूर्वक सन्ना क्षेत्र से जंगली रास्ता में होते हुये नडार जंगल के पास पहुंचे थे। आरोपियों का कृत्य उक्त धारा सदर का अपराध घटित करना पाये जाने पर आरोपीगण 1- गुलाब राम उम्र 28 साल एवं 2-दिनेश तिग्गा उम्र 25 साल दोनों निवासी चिरवाडांड़ थाना सन्ना को दिनांक 20.09.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी आस्ता उप निरीक्षक संतोष सिंह, स.उ.नि. अमरबेल मिंज, प्र.आर. सुरेश गौर, प्र.आर. संदीप तिग्गा, प्र.आर. कोसमोस बड़ा, आर. जगनारायण राम, आर. अबिज मिंजएवं अन्य स्टाॅफ का सराहनीय योगदान रहा है।

पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह द्वारा कहा गया है कि – “आज प्रातः में थाना आस्ता द्वारा नडार जंगल से तस्करी की जा रही 13 नग मवेषियों को जप्त कर 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, मुख्य आरोपी फरार है, जल्द ही वह पुलिस की गिरफ्त में होगा।”

Share This Article