छत्तीसगढ़ में रविवार को 1259 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोरोना से जंग में मास्क है अभी अचूक हथियार रविवार को मिले 1259 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज
छत्तीसगढ़ में रविवार को मिले 1259 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज
छत्तीसगढ़ में रविवार को मिले 1259 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज

जिला रायपुर से 209, बिलासपुर से 125, बालोद से 101, राजनांदगांव से 83, दुर्ग से 71 संक्रमितों की पुष्टि
रायपुर। प्रदेश में रविवार को विभिन्न जिलों से 1259 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई वहीं 640 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। राज्य में एक्टिव मरीज़ों की संख्या 19 हजार 70 है। प्रदेश में रविवार को कोरोना संक्रमण से 13 लोगों की मौत भी हुई है जिनमें से कोविड-19 संक्रमण से 1 और को-मॉबिडिटी के साथ (कोरोना के साथ अन्य बीमारियों से पीडि़त) 12 लोगों की मौत हुई है।
स्वास्थ्य विभाग ने अपने मेडिकल बुलेटिन में यह जानकारी देते हुए बताया कि रविवार को मिले 1259 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों में से जिला दुर्ग से 71, राजनांदगांव से 83, बालोद से 101, बेमेतरा से 20, कबीरधाम से 12, रायपुर से 209 , धमतरी से 61, बलौदाबाजार से 52, महासमुन्द से 49, गरियाबंद से 6, बिलासपुर से 125, रायगढ़ से 82, कोरबा से 79, जांजगीर-चांपा से 106, मुंगेली से 8, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से 8, सरगुजा से 41, कोरिया से 23, सूरजपुर से 23, बलरामपुर से 8, जशपुर से 11, बस्तर से 13, कोण्डागांव से 22, दंतेवाड़ा से 15, सुकमा से 1 , कांकेर से 18, नारायणपुर से 0, बीजापुर से 9 और अन्य राज्य से 3 मरीज शामिल हैं।

Share This Article