जिले में अब तक 537 मिमी. औसत वर्षा दर्ज

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेमेतरा । चालू बारिश सीजन के दौरान बेमेतरा जिले में 01 जून से 10 सितंबर 2024 प्रतिवेदित दिनांक तक की स्थिति में सवेरे 8.00 बजे तक जिले में 537 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। जिले में अब तक सर्वाधिक वर्षा तहसील दाढ़ी में 662.8 मि.मी. तथा न्यूनतम 397.4 मि.मी. वर्षा नवागढ़ तहसील में दर्ज की गई है।

संयुक्त जिला कार्यालय के भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार बेमेतरा तहसील मे 535.8 मि.मी. वर्षा, नांदघाट तहसील में 457.6 मि.मी. वर्षा, बेरला तहसील में 565.5 मि.मी., देवकर तहसील में 653 मि.मी, वर्षा थानखम्हरिया तहसील मे 446.5 मि.मी., वर्षा भिंभौरी तहसील में 456.3 मि.मी. एवं साजा तहसील में 658. मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है।

Share This Article