छात्रावास अधीक्षक भर्ती परीक्षा 15 को

राजेन्द्र देवांगन
3 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

59 परीक्षा केन्द्रों में 16 हजार 5 सौ से अधिक परीक्षार्थी होंगे शामिल

बलौदाबाजार । छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा छात्रावास अधीक्षक श्रेणी द भर्ती परीक्षा का आयोजन 15 सितम्बर को प्रथम पाली में अपरान्ह 12 बजे से 2:15 बजे तक किया जाएगा। जिसके लिए जिले में कुल 59 परीक्षा केन्द्र बनाए गए है।

इस परीक्षा में कुल 16508 परीक्षार्थी शामिल होंगें। कलेक्टर दीपक सोनी ने परीक्षा के संचालन के लिए डिप्टी कलेक्टर अरूण सोनकर को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी तरह जिला शिक्षा अधिकारी हिमांशू भारतीय, अधीक्षक भू-अभिलेख शाखा पेखन टोण्ड्रे एवं परियोजना अधिकारी साक्षरता आर सोमेश्वर राव को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है।

परीक्षा केन्द्र शासकीय दाउ कल्याण आर्टस एंड कामर्स स्नातकोत्तर कॉलेज बलौदाबाजार, शासकीय मिनीमाता गर्ल्स कॉलेज बलौदाबाजार, सेजेस हिन्दी मीडियम शासकीय पं. चक्रपाणी शुक्ल हायर सेकेण्डरी स्कूल बलौदाबाजार, पं. लक्ष्मीप्रसाद तिवारी शासकीय कन्या हायर सेकेण्डरी स्कूल बलौदाबाजार, स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मिडियम स्कूल एमडीव्ही बलौदाबाजार, गुरूकूल इंग्लिश मिडियम स्कूल बलौदाबाजार, शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल रिसदा, शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल सकरी, अम्बुजा विद्यापीठ रवान, शासकीय जीएनए स्नातकोत्तर कॉलेज भाटापारा, शासकीय मल्टीपरपस हायर सेकेण्डरी स्कूल भाटापारा,

पंचम दीवान शासकीय कन्या हायर सेकेण्डरी स्कूल भाटापारा, नगर पालिका कन्या हायर सेकेण्डरी स्कूल भाटापारा, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट इंग्लिस मीडियम स्कूल भाटापारा, शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल रामसागर पारा भाटापारा, शासकीय बृजलाल वर्मा कॉलेज पलारी, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट स्कूल दाउ विष्णुदत्त वर्मा हायर सेकेण्डरी स्कूल पलारी, शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल अर्जुनी, शासकीय महाविद्यालय लवन, शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल लवन,

शासकीय डीआरएस पीजी कॉलेज कसडोल, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट इंग्लिस मीडियम गुरू घासीदास हायर सेकेण्डरी स्कूल कसडोल, मिनीमाता शासकीय कन्या हायर सेकेण्डरी स्कूल कसडोल, डीएव्ही मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल कसडोल, सेक्रेट हार्ट हाई स्कूल बलौदाबाजार, वर्धमान इंग्लिस हायर सेकेण्डरी स्कूल बलौदाबाजार, सरस्वती शिशु मंदिर बलौदाबाजार, डीएव्ही मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल सकरी, गुरूकूल इंग्लिश मिडियम स्कूल भाटापारा, सरस्वती शिशु मंदिर कसडोल, शासकीय हाई स्कूल अमेरा, शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल छेरकापुर, आरकेजी हायर सेकेण्डरी स्कूल बलौदाबाजार,

शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल लाहोद, शासकीय हाई स्कूल रवान, शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल पनगांव, शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल पीसीद, शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल कटगी, शासकीय महाविद्यालय वटगन पलारी, शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल गोड़ा, संस्कार हायर सेकेण्डरी स्कूल बलौदाबाजार, मयूर शिशु मंदिर हायर सेकेण्डरी स्कूल भाटापारा, सरस्वती शिशु मंदिर भाटापारा, मार्डन इंग्लिस स्कूल भाटापारा, देल्ही पब्लिक वर्ल्ड  स्कूल भाटापारा, शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल तरेंगा,

शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल देवरी, शाश्वत हायर सेकेण्डरी स्कूल बलौदाबाजार, शाश्वत लिटिल स्टार बलौदाबाजार, अहिल्या इंटरनेशनल स्कूल लाहोद, शहीद वीर नारायण हायर सेकेण्डरी स्कूल लवन, सेंट थॉमस स्कूल लवन, सरस्वती शिशु मंदिर अर्जुनी, शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल करमदा, जवाहर नवोदय विद्यालय लवन, शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल गिंदोला, शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल मोहतरा क, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय सेल एवं शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल दतरेंगी शामिल है।

Share This Article