प्रदेश के तीन जिलों में गुटखा करोबारियों के ठिकानों पर जीएसटी की दबिश, जांच जारी…

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement

CG GST Raid : रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर और बिलासपुर और दुर्ग जिले में जीएसटी विभाग का छापा पड़ा है। ये रेड गुटखा एजेंसियों और व्यापारियों के ठिकानों पर पड़ी है। भिलाई के बड़े गुटखा व्यापारी के ठिकानों पर स्टेट जीएसटी ने धमक दी है। पावर हाउस भिलाई के ओमिशा टेडर्स के नाम से संचालित गुटखा एजेंसी, राजश्री समेत अन्य ब्रांड के गुटखा व्यापारियों के ठिकानों पर टीम पहुंची है।

CG GST Raid : जेपी नगर केंप 2 और पावर हाउस के शास्त्री मार्केट में गोडाउन पर जीएसटी विभाग के 10 अधिकारी पहुंचे हैं। वहीं रायपुर और बिलासपुर में पान मसाला तम्बाकू व्यापारी के यहां भी छापा पड़ा है। जिसमें रवि एजेंसी, मोक्ष ट्रेडिंग (भानपुरी और नवादा पारा), राज एजेंसी और बिलासपुर सिरगिट्टी कायपन सुगंध प्राइवेट लिमिटेड में रेड पड़ी है।

Share This Article