अब असामाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस एक्शन मोड़ में,चलाया अभियान!

राजेन्द्र देवांगन
3 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

अपराधियों में मचा हड़कंपआईजी व एसपी के मार्गदर्शन में की गई कॉम्बिंग गश्त!

13-दिसंबर,2020
बिलासपुर-[सवितर्क न्यूज़] बिलासपुर पुलिस के द्वारा बीती रात को शहर व आस पास के क्षेत्रों में असामाजिक तत्वों के ख़िलाफ़ महाअभियान चलाया गया। इस अभियान से गुंडे बदमाशो के बीच हड़कंप सा मच गया। गस्त अभियान के दौरान सार्वजनिक जगहों पर शराबखोरी करने वाले, स्थाई वारंटियों और फरार आरोपियों पर कार्यवाही की गई।
बता दें कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) उमेश कश्यप, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) संजय ध्रुव तथा सभी राजपत्रित अधिकारियों,थाना प्रभारी तथा स्टाफ के द्वारा संयुक्त रूप से कांबिंग गस्त किया गया। अलग अलग 4 पार्टियों के द्वारा शहर के चारो दिशाओ में कार्यवाही की गई। जिनके द्वारा विभिन्न प्रकरणों में फरार आरोपियों, निगरानी, गुंडा बदमाशों तथा सार्वजनिक स्थान पर शराब खोरी करने वालों संदिग्ध व्यक्तियों पर वैधानिक कार्यवाही किया गया। पुलिस की इस संयुक्त कार्यवाही से असामाजिक तत्व तथा फरार आरोपियों पर रात भर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
पुलिस महानिरीक्षक के आदेशानुसार पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के निर्देशन में बीती रात कांबिंग गश्त किया गया जिसमें गस्त के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर शराब खोरी करने वाले व्यक्तियों पर कुल 36 प्रकरणों में 40 व्यक्तियों की गिरफ्तारी की गई गश्त के दौरान पुलिस टीम के द्वारा 03 स्थाई वारंटी,12 गिरफ्तारी वारंटी तथा अलग अलग थानों के 15 मामलों में फरार 20 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की । पकड़े गए आरोपियों में हत्या का प्रयास करने वाले आरोपी तथा अन्य गंभीर मामलों के फरार आरोपी शामिल है इसके साथ पुलिस पार्टी द्वारा रात में संदिग्ध हालत में घूमने वाले 13 व्यक्तियों पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी किया गया।

विभिन्न थाना क्षेत्रों के लगभग 72 निगरानी बदमाश 83 गुंडा बदमाशो की भी रात्रि में चेकिंग की गई और उन्हें आपराधिक असामाजिक कार्यो से दूर रहने की हिदायत दी गई। इस तरह बिलासपुर पुलिस द्वारा कॉम्बिंग गश्त के दौरान कुल 64 मामलों में 74 आरोपियों की गिरफ्तारी की गई और 150 से अधिक निगरानी गुंडा बदमाशो को चेतावनी दी गई।

Share This Article