नारायणपुर में खूंखार इनामी नक्सली दंपति ने किया सरेंडर, हत्या सहित कई वारदातों में थे शामिल

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

नारायणपुर: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाके नारायणपुर से इनामी नक्सली दंपति के सरेंडर किए जाने की खबर सामने आई है। बता दें कि इन नक्सली दंपति पर 5 लाख रुपए का इनाम था। दोनों ने SP प्रभात कुमार के सामने सरेंडर किया है। मिली जानकारी के मुताबिक, दोनों कई वर्षों से नक्सली संगठन में सक्रिय थे। साथ ही, कई नक्सल गतिविधियों में भी शामिल रहे हैं। बता दें कि पिछले कुछ महीनों से लगातार बड़ी संख्या में नक्सली आत्मसपमर्पण कर रहे हैं। इससे पहले सुकमा जिले में 2 इनामी नक्सलियों ने सरेंडर किया था।

आत्मसमर्पण किए गए दोनों नक्सलियों पर 8-8 लाख रुपए का इनाम था। इतना ही नहीं दोनों नक्सली कई बड़े नक्सली हमले में शामिल भी रहे हैं। बता दें कि जिला बल और CRPF द्वारा संयुक्त कार्रवाई की गई थी। आत्मसमर्पण करने वाले दोनों नक्सली 2021 में हुए टेकलगुड़ा हमले में भी शामिल थे। इन नक्सलियों के आत्मसमर्पण करने उपरांत शासन की पुनर्वास नीति का लाभ भी दिया जाएगा।

बता दें कि सुकमा पुलिस द्वारा पुना नर्कोम नाम के अभियान के माध्यम से नक्सल संगठन से जुड़े युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने तमाम कवायद की जा रही है, जिसका नतीजा है कि लगातार नक्सली संगठन छोड़ पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर रहे हैं।

Share This Article