सड़क हादसा चंपई सोरेन के काफिले की गाड़ी, एक जवान ने तोड़ा दम, 5 लोग घायल

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची ।  झारखंड के पूर्व सीएम चंपई सोरेन का एस्कॉर्ट वाहन देर रात दुर्घटना का शिकार हो गया। बताया जा रहा है कि अज्ञात वाहन के साथ हुई टक्कर में एस्कॉर्ट गाड़ी चला रहे जवान विनय बानसिंह की मौत हो गई। जबकि अन्य पांच लोग घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, घटना सरायकेला-कांड्रा मुख्य सड़क पर मुड़िया गांव के पास पास हुआ है। बताया जा रहा है कि जवान चंपई सोरेन को उनके आवास जिलिंग्गोडा से छोड़ कर पुलिस लाइन लौट रहे थे, इसी दौरान अज्ञात वाहन और चंपई सोरेन का एस्कॉर्ट वाहन के बीच टक्कर हो गई। स दुर्घटना में पश्चिमी सिंहभूम जिला के खुटपानी प्रखंड में भोया गांव के रहने वाले विनय बानसिंह कि मौत हो गई।

हादसे में घायल हुए एस्कॉर्ट गाड़ी पर सवार अन्य पांच जवानों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हादसे में घायल जवानों में मनोज भगत, हरीश लागुरी, सावन चंद्र हेम्ब्रम और दयाल महतो शामिल हैं। बताया जा रहा है कि ये हादसा देर रात करीब 2 बजे हुआ। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया और मामले की जांच कर रही है।

Share This Article