कांग्रेस विधायक,दल की बैठक में बनी रणनीति, दो स्तर पर लड़ाई लड़ेगी कांग्रेस देवेंद्र यादव, की गिरफ्तारी का पूरे प्रदेश में होगा विरोध,

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायपुर 20 अगस्त 2024। देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी का पूरे प्रदेश में कांग्रेस विरोध करेगी। आज विधायक दल की बैठक में विरोध की रणनीति तैयार की गयी है। कांग्रेस विधायक दल की बैठक अब से कुछ देर पहले खत्म हुई है। जिसमें इस बात का फैसला लिया गया है कि गिरफ्तारी को लेकर हर जिले में प्रदर्शन होगा। जिले में गिरफ्तारी को लेकर प्रेस कांफ्रेंस करने का निर्णय भी लिया गया है।

प्रेस कांग्रेस में पुलिस प्रशासन की दुर्भावना को उजागर करने की बात कही गयी है। साथ ही हर जिले में ज्यादा से ज्यादा लोगों के साथ 24 तारीख को प्रदर्शन करने का निर्णय भी लिया गया है। विधायक दल की बैठक में 2 स्तर पर लड़ाई लड़ने का निर्णय लिया गया है। प्रदर्शन और कानूनी स्तर पर लड़ाई लड़ने की तैयारी कांग्रेस ने की है।

राज्यपाल से मुलाकात करने का भी निर्णय लिया गया है। नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत ने जानकारी दी है कि कांग्रेस के नेताओं को जानबूझकर टारगेट किया जा रहा है। जिस तरह से गिरफ्तारियां हो रही है, उससे साफ है कि कांग्रेस के विधायकों को टारगेट किया जा रहा है। पार्टी इसका विरोध करेगी। आज की बैठक में कई अहम मुद्दों पर भी फैसला लिया गया है।

  मोहम्मद रज्जब बिलासपुर 9755114786

Share This Article