15 अगस्त को सांसद बृजमोहन गरियाबंद में फहराएंगे तिरंगा

राजेन्द्र देवांगन
0 Min Read
Advertisement

रायपुर । रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल 15 अगस्त को गरियाबंद में स्वतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि रहेंगे।

गरियाबंद कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने जानकारी दी है कि बृजमोहन अग्रवाल पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित समारोह में सुबह 9 बजे ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। समारोह के उपरांत सांसद अग्रवाल सर्किट हाउस में स्थानीय वरिष्ठजनों और पत्रकारों से संवाद भी करेंगे।

Share This Article